कौन हैं Anshika Verma जिन्हें Yogi के ‘सिंघम’ बनाएंगे अपनी दुल्हनिया?
अक्सर दंगाइयों की कमर तोड़ने के लिए सुर्खियों में छाए रहने वाले जिला संभल के एसपी केके बिश्नोई अब जल्द ही शादी का सफर शुरु करने वाले हैं और उनकी दुल्हन बनने जा रही हैं तेज तर्रार आईपीएस अफसर अंशिका वर्मा, जानिए कौन हैं अंशिका वर्मा और कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?
केके बिश्नोई… नाम तो सुना ही होगा… उत्तर प्रदेश के जिला संभल में जब ASI की टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने गई थी, तब दंगाइयों ने कैसे बवाल काटा था, तब दौड़ा… दौड़ा कर उनकी कमर तोड़ने का काम किसी IPS अफसर ने किया, तो वो यही संभल जिले के एसपी केके बिश्नोई थे. जिन्होंने दंगाइयों को ऐसा सबक सिखाया कि उनकी सात पुश्तें याद रखेंगी और कम से कम संभल जिले में दंगा करने से पहले सौ बार सोचेंगे. क्योंकि केके बिश्नोई ने सबसे पहले दंगाइयों को ढूंढ़-ढूंढ़ कर उनके अंजाम तक पहुंचाया और फिर चौराहे पर पोस्टर लगवा कर दंगाइयों से वसूली भी करवाई.
शादी के बंधन में बंधेंगे एसपी केके बिश्नोई
जिला संभल में दंगाइयों के खिलाफ इसी कार्रवाई के बाद एसपी केके बिश्नोई को सिर्फ यूपी ही नहीं, पूरा देश जान गया और उनको एक नया नाम मिला, सिंघम, जो अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं…
किससे शादी करने जा रहे संभल के एसपी केके बिश्नोई?
अक्सर दंगाइयों की कमर तोड़ने के लिए सुर्खियों में छाए रहने वाले जिला संभल के एसपी केके बिश्नोई अब जल्द ही शादी का सफर शुरु करने वाले हैं और उनकी दुल्हन बनने जा रही हैं तेज तर्रार आईपीएस अफसर अंशिका वर्मा…गुंडे, बदमाशों के दिलों में खौफ भर देने वाले योगी के सबसे करीबी अफसरों में से एक संभल के एसपी केके बिश्नोई की दुल्हन बनने जा रहीं अंशिका वर्मा खुद एक आईपीएस अफसर हैं और इस वक्त जिला बरेली में एसपी साउथ की जिम्मेदारी संभाल रही हैं..
कैसे शुरु हुई दोनों की प्रेम कहानी?
दोनों के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत भी किसी ऐसे वैसे जिले से नहीं हुई है. सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर से हुई है. जब केके बिश्नोई 29 महीने तक गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे और जब भी सीएम योगी गोरखपुर मठ में आते थे तो केके बिश्नोई उनकी सुरक्षा में मुस्तैद रहते थे. इसी दौरान साल 2021 में केके बिश्नोई की मुलाकात 2021 बैच की IPS अफसर अंशिका वर्मा से हुई. जो उस वक्त गोरखपुर में एएसपी के पद पर तैनात थीं. केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की यही मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई और अब इस प्यार पर जल्द ही शादी की मुहर लगने जा रही है. जिसकी तारीख भी तय कर दी गई है.
केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा का शादी कार्यक्रम
संभल में 26 मार्च को हल्दी और संगीत की रस्म का आयोजन होगा. इसके बाद जोधपुर के रिसॉर्ट में 28 मार्च को मेहंदी समारोह का आयोजन होगा. केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा 29 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे. राजस्थान के रिसॉर्ट से ही अंशिका वर्मा की 30 मार्च को विदाई होगी. और इसी के साथ यूपी के जिला प्रयागराज की रहने वालीं अंशिका वर्मा राजस्थान के विश्नोई घराने की बहू बन जाएंगी.
कौन हैं वंशिका वर्मा ?
अंशिका वर्मा का जन्म UP के जिला प्रयागराज में 3 जनवरी 1996 को हुआ था. पिता अनिल वर्मा UP विद्युत वितरण निगम में चीफ इंजीनियर थे, मां गृहिणी हैं. अंशिका वर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा प्रयागराज के सेंट मेरी कॉन्वेंट और गर्ल्स हाईस्कूल से पूरी की. साल 2014 में अंशिका वर्मा ने 12वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की. वहीं 2018 में गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया. बीटेक के बाद जॉब मिला तो ठुकरा दिया और UPSC की तैयारी शुरू कर दी. इसके बाद साल 2020 में UPSC सिविल सर्विसेज में 136वीं रैंक हासिल कर IPS बनीं.
आईपीएस अफसर बनने से पहले केके बिश्नोई क्या करते थे?
ये तो रही आईपीएस अंशिका वर्मा की कहानी. कैसे वो छोटे से शहर प्रयागराज से निकल कर आईपीएस अफसर तक का सफर तय किया और अब आईपीएस केके बिश्नोई से शादी करने जा रही हैं. तो वहीं केके बिश्नोई के बारे में आपको बता दें कि उन्हें सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद अफसरों में गिना जाता है.योगी के आदेश के बाद जिस तरह से उन्होंने जिला संभल में दंगाइयों की अकड़ तोड़ने का काम किया था. उसके लिए साल 2025 में उन्हें मुख्यमंत्री मेडल से भी सम्मानित किया गया था.
इतना ही नहीं आईपीएस अफसर बनने से पहले केके बिश्नोई संयुक्त राष्ट्र में 30 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर काम कर रहे थे. लेकिन इसके बावजूद उनका मन UN की नौकरी में नहीं लगा और IPS अफसर बनकर देश सेवा का रास्ता चुना. जो अब आईपीएस अंशिका वर्मा के साथ शादी को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement