‘हालात किस ओर जाएंगे कहना मुश्किल’ मिडिल ईस्ट में जंग के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी चेतावनी

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच संघर्ष सातवें दिन भी जारी है. हमलों में ईरान के हजारों घर, शहर की बड़ी इमारतें तबाह हो गईं. जबकि 1200 से ज्यादा लोग मारे गए.

Iran-US War: मिडिल ईस्ट में तनाव और ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल की जंग ने उन देशों को भी टेंशन में डाल दिया जो इससे अछूते हैं. जंग के सातवें दिन भी लड़ाई भीषण है. इस बीच भारत ने भी हालातों पर चिंता जताई है. देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हालातों पर बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा, मौजूदा हालात काफी मुश्किल हैं. ये किस दिशा में जाएंगे कहना मुश्किल है. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेरिटाइम समिट 'सागर संकल्प' को संबोधित किया. जहां ग्लोबल उथल-पुथल पर चिंता जताई. उन्होंने कहा, जिस तरह से बहुत से देश जमीन पर, हवा में, समुद्र में और अब आसमान में एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं, वह वास्तव में सभी के लिए चिंता की बात है. 

Strait of Hormuz पर असर 

जंग का असर सीधा वैश्विक उर्जा स्त्रोतों पर भी पड़ रहा है. जिससे गैस, तेल और अन्य उत्पादों की कीमतें प्रभावित हो रही हैं. जंग में कैसे समुद्री रास्ते रणनीतिक प्रभुत्व का केंद्र बन रहे हैं राजनाथ सिंह ने इस पर चिंता जताई. उन्होंने कहा, पहले समुद्र को केवल व्यापार का माध्यम माना जाता था, लेकिन आज हम देख सकते हैं कि यह रणनीतिक दबदबे का केंद्र बन रहा है. वैश्विक स्तर पर बदलाव हो रहा है, पुरानी रूढ़ियां, वैश्विक व्यवस्थाएं और मान्यताएं टूट रही हैं. हमें इन अनिश्चितताओं को समझना होगा. 

उन्होंने होर्मुज जलडमरू मध्य (Strait of Hormuz) को लेकर कहा, यह क्षेत्र वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम है. इस क्षेत्र में कोई रुकावट आती है, तो इसका सीधा असर तेल और गैस की आपूर्ति पर पड़ता है. 

यह भी पढ़़ें- ईरान से जंग के बीच भारत को नहीं होगा तेल संकट, रूस से 30 दिनों तक तेल खरीद सकता है भारत, US ने दी छूट?

राजनाथ सिंह ने कहा, ग्लोबल लेवल पर बदलाव हो रहा है, हमें इन अनिश्चितताओं को समझना होगा. मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति इसका एक ज्वलंत उदाहरण है. वहां जो हो रहा है वह बहुत ही असामान्य है. उन्होंने आगे कहा, दुनिया बदल रही और पुरानी स्थितियां टूट रही हैं. जो ऊपर से प्वाइंट एक-दूसरे जुड़े हुए नजर आ रहे, हर भौगोलिक स्थिति की अलग-अलग कहानी नजर आ रही. 

 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →