Advertisement
सड़क पर रोकी गाड़ी, गनमैन को भी पीटा... केरल के मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला
केरलम के मलप्पुरम जिले के वंडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले को अज्ञात हमलावरों ने बीच सड़क पर रोका और उनके गनमैन के साथ मारपीट की. थरूर यूडीएफ उम्मीदवार ए.पी. अनिल कुमार के समर्थन में प्रचार कर रहे थे. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया.
Advertisement
केरल के मलप्पुरम जिले के वंडूर (Wandoor) इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ चुनाव प्रचार के दौरान बदसलूकी की गई. यह घटना उस समय हुई जब थरूर यूडीएफ उम्मीदवार ए.पी. अनिल कुमार के समर्थन में प्रचार करने जा रहे थे.
रास्ता रोककर किया गया हमला
जानकारी के मुताबिक, शशि थरूर दो गाड़ियों के काफिले में यात्रा कर रहे थे और वह आगे वाली गाड़ी में बैठे थे. तभी अचानक दो कारों में सवार करीब 8 लोगों ने बीच सड़क पर उनका रास्ता रोक लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने न केवल गाड़ी को आगे बढ़ने से रोका, बल्कि कार के शीशों पर जोर-जोर से हाथ मारकर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया.
Advertisement
गनमैन के साथ मारपीट
Advertisement
स्थिति तब और बिगड़ गई जब थरूर के गनमैन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. हमलावरों ने गनमैन के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान वहां मौजूद लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Advertisement
पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हमला पहले से सुनियोजित था या फिर अचानक हुए किसी विवाद का नतीजा.
चुनावी माहौल पर असर
इस घटना ने चुनावी माहौल में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. गौरतलब है कि केरल में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि 4 मई 2026 को परिणाम घोषित किए जाएंगे. राज्य में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है, जहां एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि ऐसे में चुनाव प्रचार के दौरान इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी असर डाल सकती हैं. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में क्या खुलासा होता है और आगे प्रशासन क्या कदम उठाता है.