Advertisement
केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने की पीएम मोदी से मुलाकात, बोले-यह परिवार के लिए भावुक और यादगार पल
राम मोहन नायडू किंजरपु ने शनिवार को नरेंद्र मोदी से मुलाकात को अपने और अपने परिवार के लिए बेहद भावुक और यादगार पल बताया.
Advertisement
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को अपने और अपने परिवार के लिए बेहद भावुक और यादगार पल बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना उनके पूरे परिवार के लिए सम्मान की बात रही.
पीएम मोदी से मिले राम मोहन नायडू
राम मोहन नायडू ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तित्व और करिश्मा उनके परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ प्रभावित कर गया. यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता के बीच एक अद्वितीय और लोकप्रिय नेता बने हुए हैं.
Advertisement
उन्होंने पोस्ट में मुलाकात के सबसे खास पल का भी जिक्र किया. राम मोहन नायडू ने बताया कि उनकी मां ने प्रधानमंत्री मोदी को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरित होकर एक पौधा भेंट किया. इस पल को उन्होंने बेहद भावुक और खास बताया.
Advertisement
राम मोहन नायडू ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को बताया खास
उन्होंने पीएम मोदी की आत्मीयता और आशीर्वाद के लिए आभार जताते हुए कहा कि परिवार प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए समय और स्नेह के लिए दिल से आभारी है.
Advertisement
इसके अलावा राम मोहन नायडू ने एक अन्य एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने उज्जैन से भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया से भी मुलाकात की. उन्होंने अपनी 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया से मुलाकात हुई."
श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से सांसद है राम मोहन नायडू
राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से सांसद हैं और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं. वह 16वीं, 17वीं और 18वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.
Advertisement
जून 2024 में उन्हें केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया था. महज 36 साल की उम्र में केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने वाले वह देश के सबसे युवा मंत्रियों में से एक हैं.
यह भी पढ़ें