Advertisement
केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर, जानें वजह
जॉर्ज कुरियन BJP के सीनियर नेता हैं. मोदी सरकार के तीसरे टर्म में उन्हें अल्पसंख्यक कार्य और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालयों में राज्य मंत्री बनाया गया था.
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच मोदी सरकार के एक मंत्री ने इस्तीफा देकर चौंका दिया है. मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन (George Kurian) ने इस्तीफा दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका रिजाइन एप्लिकेशन स्वीकार भी कर लिया है.
जॉर्ज कुरियन BJP के सीनियर नेता हैं. मोदी सरकार के तीसरे टर्म में उन्हें अल्पसंख्यक कार्य और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालयों में राज्य मंत्री बनाया गया था. उनके इस्तीफे के बाद अब मोदी सरकार में मंत्रालयों में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है.
राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद दिया इस्तीफा
दरअसल, जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हैं. उनका 6 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है. सरकार ने उन्हें राज्यसभा के लिए दोबारा मनोनीत नहीं किया था. इसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. वह BJP में शुरुआत से ही सक्रिय सदस्य रहे हैं. उन्होंने केरल विधानसभा में उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन वो हार गए.
Advertisement
जॉर्ज कुरियन के बारे में जानें
Advertisement
जॉर्ज कुरियन का जन्म 20 सितंबर 1960 को केरल के कोट्टायम जिले नाम्बियाकुलम में हुआ था. उनकी गिनती BJP के वरिष्ठ नेताओं में होती है. वह 1980 से पार्टी के साथ काम कर रहे हैं. इसके साथ ही बतौर वकील वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस भी कर चुके हैं.
उन्होंने 9 जून 2024 को केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली थी. इसके बाद उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय कार्यभार सौंपा गया.
Advertisement
यह भी पढ़ें- शिवसेना UBT में टूट की हैट्रिक! उद्धव ठाकरे की बैठक से 3 MLA, 1 MLC हो गए गायब, 6 सांसद पहले ही हो चुके हैं बागी
इससे पहले जॉर्ज कुरियन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष और तत्कालीन रेल राज्य मंत्री ओ. राजगोपाल के विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) थे. माना जा रहा है BJP संगठन उन्हें केरल में नई जिम्मेदारी सौंप सकता है. वे केरल में BJP के प्रमुख ईसाई चेहरे (Syro-Malabar Catholic समुदाय) के रूप में जाने जाते हैं और पार्टी की केरल विस्तार रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं. इतना ही नहीं कुरियन टीवी डिबेट्स में भी BJP का प्रमुख चेहरा रहे हैं. PM मोदी के केरल दौरों के दौरान जॉर्ज कुरियम PM और गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों को ट्रांसलेट करते थे. 2024 में मोदी सरकार 3.0 उनकी नियुक्ति को केरल में ईसाई समुदाय के बीच BJP की मजबूत पकड़ के तौर पर देखा गया. हालांकि, मई 2026 में हुए केरल विधानसभा चुनाव में BJP 140 में से महज 3 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी.
Advertisement
यह भी पढ़ें