कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उड़ान के बीच एयरक्राफ्ट में धमाका हुआ था और वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.
Follow Us:
UP के कानपुर में एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया. इस विमान में पायलट और को-पायलट सवार थे. हादसे में दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है प्लेन गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा गांव में क्रैश हो गया था.
न्यूज एजेंसी PTI ने शुरुआती जानकारी देते हुए बताया कि ट्विन इंजन वाला ये एयरक्राफ्ट गंगा तट के पास क्रैश हुआ. जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उड़ान के बीच एयरक्राफ्ट में धमाका हुआ था और वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा. हालांकि हादसे का असली कारण क्या था जांच की जा रही है.
नत्था खेड़ा गंगा बैराज कानपुर के पास ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना पर सीएफओ महोदय की उपस्थिति में अग्निशमन तथा आपात सेवा कानपुर नगर की रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। pic.twitter.com/95Rysja0im
— Kanpur Nagar Fire & Emergency Services (@kanpurnagarfire) August 27, 2026Advertisement
घटना को लेकर कानपुर फायर और इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि नत्था खेड़ा गंगा बैराज कानपुर के पास ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना पर अग्निशमन और आपात सेवा कानपुर नगर की रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य कर रही हैं.
यह भी पढ़ें- Nepal Flood: तबाही के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बालेन शाह को लगाया फोन, नेपाली PM ने जवाब में क्या कहा?
घटनास्थल से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उनमें देखा गया कि प्लेन पूरी तरह चकनाचूर हो गया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हालांकि प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी कर जांच तेज कर दी.
हादसे में जान गंवाने वाले कौन थे?
एयरक्राफ्ट क्रैश में जो दो पायलटों की जान गई है वो पायलट सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक पुजारी हैं. पायलट सचिन गुजरात के रहने वाले थे जबकि अभिषेक पुजारी कर्नाटक से थे.
यह भी पढ़ें
खबर अपडेट की जा रही है