Advertisement

Loading Ad...

‘कल तक जो थे कहते थे काबा मदीना आज बाबा के साथ…’ सायोनी घोष पर ओवैसी का सबसे बड़ा वार, अखिलेश-ममता पर क्या कहा?

दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने बहराइच में रैली की थी. इस दौरान उनका कहना था कि वे TMC नेताओं जैसे नहीं हैं जो हवा के झोंके के साथ बह जाएं.

Image Source- IANS/X/@aimim_national
Loading Ad...

तृणमूल कांग्रेस में मची अफरा-तफरी और टूट पर AIMIM अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने करारा वार किया है. उन्होंने न केवल TMC सांसदों बल्कि अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, AIMIM को भारतीय जनता पार्टी की टीम B बताने वाले लोग, तृणमूल कांग्रेस के संकट पर चुप क्यों हैं.

असदुद्दीन ओवैसी ने सबसे बड़ा वार सायोनी घोष के काबा वाले गाने पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके दिल पर काबा और मदीना था, वे BJP के साथ चाय पी रहे हैं. उन्होंने कहा AIMIM को BJP की B टीम कहने वाले अखिलेश यादव ‘दीदी’ की मदद करने के लिए बंगाल गए थे. वहां तो लोग लाइन लगाकर बीजेपी में शामिल होने के लिए खड़े हैं. 
 
‘क्या मैंने कहा था कि BJP में जाओ? बेशर्मी की हद होती है. कल तक जो कहते थे कि दिल में मदीना, आंख में काबा, वे बाबा के साथ चाय पी रहे हैं. बंगाल में बाबा ने बोला था कि बंगाल को काबा नहीं बनने देंगे.’

क्यों चुप हैं अखिलेश? 

Loading Ad...

दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने बहराइच में रैली की थी. इस दौरान उनका कहना था कि वे TMC नेताओं जैसे नहीं हैं जो हवा के झोंके के साथ बह जाएं, जबकि गुणगान काबा मदीना का करें, दिखावा ममता बनर्जी के साथ होने का करें. जो इधर होने का दिखावा करें लेकिन उधर का हो जाएं. बहराइच में ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब ममता बनर्जी के 20 सांसद BJP में चले गए तो आपने क्यों कुछ नहीं कहा? उन्होंने यह भी सवाल किया कि समाजवादी पार्टी के लोग, बहराइच की जनता के लिए क्या कर रहे हैं. 

काबा-मदीना का जिक्र क्यों किया? 

Loading Ad...

अखिलेश और ममता बनर्जी की पार्टी तो ओवैसी के टारगेट पर थी ही लेकिन सबसे बड़ा टारगेट सायोनी घोष थी जिनका पाला बदलना हर किसी के लिए शॉकिंग था. जो सायोनी घोष बंगाल चुनाव में सफेद साड़ी और चप्पलों में घूम-घूमकर ये गा रही थी कि मेरे दिल में काबा और आंखों में मदीना है वो BJP में आ गई. 

ये वो ही सायोनी घोष हैं जो राघव चड्ढा के पाला बदलने पर उनको ताना मार रही थीं. राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी छोड़कर कई सांसदों के साथ BJP में आ शामिल हो गए थे. तब सायोनी घोष ने कहा था 

Loading Ad...

‘सायोनी घोष हैं ना…वो चड्ढा नहीं हैं…इसलिए वो चड्ढा चड्ढी नहीं होगा कभी. वो घोष है घोष ही रहेंगी.’

सायोनी को ममता बनर्जी की करीबी नेता और सांसद माना जाता था. उनकी चाल-ढाल, चप्पल और साड़ी, उनके बयान को देखें तो ऐसा लगता था कि वो खुद के ममता के पदचिन्हों पर चल रही हैं और भविष्य की नेता के तौर पर तैयार कर रही हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद जिस तरह उन्होंने पाला बदला है और बागी गुट में शामिल हो गई हैं, उस पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है.

Loading Ad...

ओवैसी ने बताया BJP की कठपुतली

असदुद्दीन ओवैसी ने बागियों को BJP की कठपुतली करार दिया. उन्होंने कहा, 'असदुद्दीन ओवैसी को गाली देते हैं मैं जानता था कि ये तमाम लोग राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की कठपुतलियां हैं. हवा का झोंका आया, झुक गए. मैं UP की जनता से अपील कर रहा हूं कि आप मजलिस का साथ दीजिए. हम मर जाना पसंद करेंगे लेकिन आपकी मोहब्बत को कुर्बान नहीं होने देंगे.’

यह भी पढ़ें- ‘चड्ढा नहीं जो चड्डी बन जाऊं…’, सायोनी घोष को पत्रकारों ने घेरा, पूछ लिया पाला बदलने को लेकर सवाल, क्या मिला जवाब?

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

वहीं, अखिलेश यादव के साथ गठबंधन के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि वह हारने के लिए तैयार हैं, लेकिन गुलामी की भूमिका स्वीकार नहीं करेंगे. गठबंधन में सम्मान और बराबरी हो तभी किया जा सकता है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...