Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'उन दोनों के साथ 3 और लोग भी थे', राजा रघुवंशी-सोनम मामले में गाइड का चौंकाने वाला खुलासा, घूम गई शक की सुई

इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी-सोनम मामले में मेघालय के टूरिस्ट गाइड ने बड़ा खुलासा किया है. शिलांग के करीब मावलाखियात इलाके में गाइड के रूप में काम करने वाले अल्बर्ट पीडी ने दावा किया है कि उसने इस जोड़े को तीन पुरुष पर्यटकों के साथ 23 मई की सुबह करीब 10 बजे के आसपास नोंग्रियात से मावलाखियात तक करीब 3000 से ज्यादा सीढ़ियों पर चढ़ते देखा था.

Loading Ad...

23 मई को हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के राजा रघुवंशी-सोनम मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस जोड़े को लेकर मेघालय के एक टूरिस्ट गाइड ने बताया है कि जिस दिन यह कपल सोहर क्षेत्र से लापता हुआ था . उस दिन उनके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे. चारों को सीढ़ियों पर चढ़ते देखा था. टूरिस्ट गाइड का यह बयान पुलिस में भी दर्ज हो चुका है. बता दें कि इस नवविवाहित जोड़े में से राजा रघुवंशी का शव 3 जून को एक खाई में क्षत-विक्षत रूप में मिला था. वहीं पत्नी सोनम अभी भी लापता है. जिनकी तलाश जारी है. मेघालय पुलिस को अभी तक इसमें किसी भी तरह की सफलता नहीं मिली है. 

राजा रघुवंशी-सोनम मामले में टूरिस्ट गाइड का बड़ा दावा

बता दें कि शिलांग के करीब मावलाखियात इलाके में गाइड के रूप में काम करने वाले अल्बर्ट पीडी ने दावा किया है कि 'उसने इस जोड़े को तीन पुरुष पर्यटकों के साथ 23 मई की सुबह करीब 10 बजे के आसपास नोंग्रियात से मावलाखियात तक करीब 3000 से ज्यादा सीढ़ियों पर चढ़ते देखा था. उसने कहा कि वह इस कपल को पहचानता है. क्योंकि उनके लापता होने के एक दिन पहले ही उसने सीढ़ियों तक चलने के दौरान अपनी सेवाएं देने की बात कही थी. इस दौरान उन्होंने किसी और गाइड को नियुक्त कर लिया था, जिसकी वजह से वह अपनी सेवा नहीं दे सका था.'

'चारों पुरुष आगे चल रहे थे महिला पीछे थी'

टूरिस्ट गाइड ने यह भी कहा है कि 'चारों पुरुष आगे चल रहे थे और महिला पीछे चल रही थी. वह चारों युवक हिंदी में बात कर रहे थे. मैं समझ नहीं पाया कि वह क्या बोल रहे थे. मैं केवल खासी और अंग्रेजी भाषा जानता हूं. 22 मई को मैंने इस कपल को नोंग्रियात जाने का ऑफर दिया था. उस दौरान वह किसी और गाइड के साथ चले गए. उन्होंने शिपारा होमस्टे में अपना रात बिताया और अगले दिन बिना गाइड के लौट गए. 

Loading Ad...

नवविवाहित जोड़े ने रेंट पर लिया था स्कूटर 

गाइड ने दावा किया है कि 'नवविवाहित जोड़े ने रेंट पर स्कूटर लिया था. जब मैं मावलाखियात पहुंचा, तो वहां उनका स्कूटर नहीं था. उनका स्कूटर पार्किंग से कई किलोमीटर दूर सोहरारिम में पाया गया था. उसमें चाबी भी लगी हुई थी.' 

Loading Ad...

सोनम के भाई ने शिलांग में डाला डेरा 

3 जून को राजा रघुवंशी के लाश मिलने के बाद सोनम अभी भी लापता हैं. परिवाजनों को लगातार चिंता सताए जा रही है कि कहीं सोनम के साथ भी ऐसा कुछ ना हुआ हो. सोनम के भाई गोविंद पिछले तीन दिनों से शिलांग में ही हैं. उन्होंने राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि 'सरकार ऐसे तलाश कर रही है, जैसे वह मर चुकी हों. हमें पूरा विश्वास है कि सोनम अभी भी जीवित है.' गोविंद ने इस मामले को सीबीआई व अन्य एजेंसियों को सौंपने का आग्रह किया है. 

मेघालय के मुख्यमंत्री का भी बयान आया सामने 

इस मामले को लेकर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगना ने आश्वासन दिया है कि 'सरकार लापता महिला को खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. हमने NDRF, SDRF और कई खोजी कुत्तों और ड्रोंस को लगा रखा है.' 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

2 जून को मिली थी राजा रघुवंशी की लाश 

राजा रघुवंशी और सोनम इंदौर के रहने वाले थे. दोनों की शादी 11 मई को हुई थी. शादी के करीब 12 दिन बाद दोनों 23 मई को हनीमून मनाने मेघालय गए थे. लेकिन 12 दिन बाद 2 जून को राजा का शव एक घाटी के पास क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया था. राजा के शरीर से सोने की अंगूठी और चेन गायब थी. इस वजह से हत्या का शक गहराने लगा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ है. राजा की लाश मिलने के एक दिन बाद पास में ही खून से सना एक चाकू कपल द्वारा पहना गया रेनकोट भी पाया गया था. यह वही जगह थी, जहां राजा का शव मिला था.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...