Advertisement
'प्लेन में बम है...', लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में मचा हड़कंप, लैंडिंग से पहले क्यों जारी हुआ अलर्ट?
लखनऊ से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E321 को बम की धमकी मिली. कैंपेगौड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा अलर्ट के बीच विमान ने सुबह 9:40 बजे सुरक्षित लैंडिंग की.
Advertisement
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. खतरे को देखते हुए फ्लाइट के बेंगलुरु पहुंचने से पहले कैंपेगौड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया. हालांकि, विमान ने सुबह 9:40 बजे सुरक्षित लैंडिंग की. फिलहाल धमकी की जांच जारी है और अब तक विमान या सामान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.
फ्लाइट को मिली बम की धमकी, यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया
इस मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इंडिगो की लखनऊ से बेंगलुरु जा रही उड़ान 6ई321 को गंतव्य स्थान पर पहुंचते समय बम की धमकी मिली और इस दौरान सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया गया. फ्लाइट एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी और ग्राउंड स्टाफ की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि, जांच में बम की धमकी झूठी निकली.
Advertisement
CISF ने की विमान की गहन जांच
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और संबंधित अधिकारियों ने विमान की अच्छी तरह से जांच की. इस दौरान, बम की धमकी झूठी निकली और विमान को फिर से उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है. एयरलाइन के मुताबिक, इसका मामले का लखनऊ एयरपोर्ट के संचालन या वहां की सुरक्षा व्यवस्था से कोई संबंध नहीं है, क्योंकि यह पूरा मामला बेंगलुरु एयरपोर्ट पर विमान पहुंचने के बाद सामने आया.
Advertisement
18 अगस्त को भी इंडिगो फ्लाइट को मिली थी धमकी
इससे पहले 18 अगस्त को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (शमशाबाद यानी हैदराबाद) से विशाखापत्तनम जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 208 को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं. अधिकारियों को यह धमकी ईमेल से प्राप्त हुई, जिसके बाद विमान की व्यापक जांच शुरू कर दी गई.
जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
Advertisement
जानकारी के अनुसार, शमशाबाद-विशाखापत्तनम इंडिगो फ्लाइट 208 को लेकर बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई की। सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विमान की गहन तलाशी ली गई, हालांकि, जांच के दौरान कुछ नहीं मिला.
यह भी पढ़े: चीनी के दाम में बड़ी गिरावट, मोदी सरकार के एक्शन का बड़ा असर; थोक भाव 6000 के नीचे आया, रिटेल में भी गिरावट
यात्री के मजाक से भी मचा था हड़कंप
Advertisement
यह भी पढ़ें
इससे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टी2) पर एक यात्री के गैर-जिम्मेदाराना मजाक से उस समय हड़कंप मच गया था, जब उसने सुरक्षा जांच के दौरान अपने बैग में बम होने की बात कह दी थी. इस बयान के बाद दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को टेक ऑफ से ठीक पहले रोकना पड़ा और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्री को विमान से उतारकर हिरासत में ले लिया.