Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी मामले में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर सख़्त एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड

ममता बनर्जी के करीबी और TMC सांसद कल्याण बनर्जी को पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. उनके खिलाफ ये कार्रवाई महिला सांसदों के खिलाफ कथित तौर पर की गई अभद्र टिप्पणी के कारण की गई है. इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को एक चिट्ठी भी लिखी गई थी.

Image Source-Sansad TV Via IANS
Loading Ad...

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को एक महिला सदस्य के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने पर बुधवार को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया. दरअसल, TMC से टूटकर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत दी थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. दावा है कि कल्याण बनर्जी ने सांसदों के साथ बहस की थी.

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर स्पीकर का एक्शन

इस बहस में एनसीपीआई की एक महिला सांसद भी शामिल थीं. हालांकि, इस टकराव की वजह सामने नहीं आई. यह बहस सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद हुई थी. घटना के बाद एनसीपीआई के सदस्यों ने लोकसभा स्पीकर से उनके चैंबर में मुलाकात की और कल्याण बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत सौंपी.

Loading Ad...

दोपहर दो बजे सदन की फिर से कार्यवाही शुरू होने पर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने बताया कि कल्याण बनर्जी ने महिला सांसदों के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है. इस संबंध में लोकसभा स्पीकर को लिखित शिकायत मिली है.

Loading Ad...

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड

पीठाधीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी के अनुरोध पर केंद्रीय संसदीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल्याण बनर्जी को लोकसभा से मौजूदा मानसून सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड करने का प्रस्ताव पेश किया. उन्होंने दोहराते हुए कहा, "कल्याण बनर्जी ने महिला सांसदों के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार किया है. उन्हें सत्र की शेष अवधि के लिए सभा की सेवा से निलंबित किया जाए."

Loading Ad...

ध्वनि मत से पारित किया गया कल्याण बनर्जी के निलंबन का प्रस्ताव

इसके बाद लोकसभा ने बुधवार को ध्वनि मत से कल्याण बनर्जी को शेष मानसून सत्र की अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया. बाद में पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कल्याण बनर्जी को तुरंत संसद परिसर छोड़ने का निर्देश दिया. कल्याण बनर्जी के खिलाफ सस्पेंशन से जुड़ी कार्यवाही पूरी होने के बाद विपक्ष का हंगामा और बढ़ गया. इसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

Loading Ad...

TMC सांसद काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी पर लगाया था अभद्र व्यवहार का आरोप

आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई पदों से इस्तीफा देने वालीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बीते महीने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी के चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत की थी. उन्होंने कल्याण बनर्जी पर लोकसभा के भीतर दुर्व्यवहार और महिला सांसदों के खिलाफ अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया था. 

Loading Ad...

काकोली घोष ने लोकसभा स्पीकर को लिखी थी चिट्ठी

दरअसल काकोली घोष ने 27 मई को TMC के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. बाद में वो बागी सांसदों के एक गुट के साथ NCPI में शामिल हो गई थीं. स्पीकर को लिखे पत्र में काकोली घोष ने लोकसभा अध्यक्ष से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति मांगी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी ने कई बार लोकसभा के अंदर उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. यह व्यवहार केवल उनके साथ ही नहीं, बल्कि अन्य महिला सांसदों के साथ भी किया जाता है. उन्होंने इसे 'महिला विरोधी मानसिकता' बताते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें

पत्र में उन्होंने लिखा था कि, "मैं आपके समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति चाहती हूं. एआईटीसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कई बार लोकसभा के भीतर मेरे साथ मौखिक दुर्व्यवहार किया है. यह महिला सांसदों के खिलाफ अपमानजनक रवैया है और इसके लिए उन्हें दंडित किया जाना चाहिए."

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...