Advertisement

Loading Ad...

'स्वघोषित राजकुमार की हार की सेंचुरी लगेगी’, असम रैली में PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला; बोले- BJP की हैट्रिक जीत तय

असम में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी हार तय है. उन्होंने बीते 10 वर्षों के विकास का जिक्र कर बीजेपी की हैट्रिक का दावा किया. राज्य में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे.

Social Media
Loading Ad...

असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनाव प्रचार अभियान में सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों ही गठबंधनों ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए शीर्ष नेताओं को मैदान में उतार दिया है. इसी कड़ी में बीजेपी के पक्ष में चुनावी माहौल को तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धेमाजी के गोगामुख में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी-NDA की जीत का भरोसा जताया. पीएम मोदी ने कहा कि असम में कांग्रेस की हार तय है और इस बार बीजेपी की हैट्रिक पक्की है.

चुनावी रैली में मौजूद भारी भीड़ और युवाओं के उत्साह को देखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह जनसमर्थन साफ संकेत दे रहा है कि जनता एक बार फिर विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ी है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में असम ने जो बदलाव देखा है, वह पहले कभी नहीं हुआ. पहले सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में और फिर हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में राज्य में विकास की नई दिशा तय हुई है.

कांग्रेस पर तीखा हमला

Loading Ad...

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक असम को केवल राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया. उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व और ख़ासतौर पर राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसते हुए कहा कि 'स्वघोषित राजकुमार की हार की सेंचुरी लगने वाली है.' यह बयान चुनावी माहौल को और गर्माने वाला साबित हो रहा है.

Loading Ad...

लखपति दीदी योजना पर जोर

महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर पीएम मोदी ने ‘लखपति दीदी’ योजना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब तक करीब 3 लाख महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन चुकी हैं. साथ ही बीजेपी ने लक्ष्य रखा है कि आने वाले समय में 40 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जाएगा. पीएम मोदी ने इसे महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम बताया.

Loading Ad...

बाढ़ की समस्या पर सरकार का फोकस

असम में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या पर भी प्रधानमंत्री ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए लगातार काम कर रही है. आधुनिक तटबंधों के निर्माण पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को हर साल आने वाली तबाही से राहत मिल सके. इसके अलावा पीएम फसल बीमा योजना के तहत लाखों किसानों को आर्थिक मदद भी दी गई है.

असम को टेक्नोलॉजी हब बनाने की योजना

Loading Ad...

रैली में प्रधानमंत्री ने असम के भविष्य को लेकर एक बड़ा विजन भी पेश किया. उन्होंने कहा कि अब असम केवल चाय के लिए ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएगा. राज्य में सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित होने जा रहा है, जिससे आने वाले समय में असम टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरेगा. पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य में मोबाइल, गाड़ियां और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण असम में बनी चिप से चलेंगे.

ब्रह्मपुत्र पर पुलों को लेकर तुलना

कांग्रेस और बीजेपी के शासनकाल की तुलना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 60-65 सालों में ब्रह्मपुत्र नदी पर केवल 3 पुल बनाए. वहीं, बीजेपी सरकार ने पिछले 10-11 वर्षों में 5 बड़े पुलों का निर्माण पूरा किया है. उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल विकास को गति मिली है, बल्कि लोगों की जिंदगी भी आसान हुई है.

Loading Ad...

जनता से फिर समर्थन की अपील

अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने जनता से बीजेपी सरकार को एक और मौका देने की अपील की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बनती है, तो असम का विकास और तेज गति से आगे बढ़ेगा. उन्होंने इसे 'मोदी की गारंटी' बताया.

यह भी पढ़ें

बहरहाल, पीएम मोदी की यह रैली चुनावी माहौल को और गर्माने वाली रही. उनके भाषण में जहां कांग्रेस पर तीखा हमला देखने को मिला, वहीं विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बड़े वादे भी किए गए. अब देखना दिलचस्प होगा कि 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव में जनता किसे अपना समर्थन देती है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...