×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योग दिवस पर PM मोदी के कोलकाता दौरे को लेकर हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, रेड रोड एक हफ्ते के लिए रहेगा बंद

पीएम मोदी के योग दिवस कार्यक्रम में आने से पहले कोलकाता पुलिस अलर्ट मोड पर है. इसको लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. कोलकाता पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान रेड रोड एक हफ्ते के लिए बंद रहेगा.

Author
16 Jun 2026
( Updated: 16 Jun 2026
09:00 PM )
योग दिवस पर PM मोदी के कोलकाता दौरे को लेकर हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, रेड रोड एक हफ्ते के लिए रहेगा बंद
PM Modi on Yoga Day (File Photo) / IANS
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को विश्व योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता आ रहे हैं. प्रधानमंत्री रेड रोड पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही, उस दिन पूरा शहर इस कार्यक्रम से जुड़ेगा. इसको लेकर पूरे शहर में सुरक्षा और एहतियात अलर्ट जारी कर. दिया गया है. कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 जून को शहर में होने वाले इंटरनेशनल योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की और बताया कि रेड रोड एक हफ्ते तक बंद रहेगा. 

21 जून को कोलकाता दौरे पर रहेंगे PM मोदी

कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "21 जून को रेड रोड पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के सिलसिले में, आसपास के इलाकों में ट्रैफिक के लिए खास नियम लागू रहेंगे. यात्रियों से गुजारिश है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी हिसाब से बनाएं और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें."

Advertisement

एडवाइजरी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कोलकाता की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक, रेड रोड, एक हफ्ते तक ट्रैफिक के लिए बंद रहेगी. इस बड़े कार्यक्रम को देखते हुए एक अस्थायी मंच बनाने का काम पहले ही शुरू हो चुका है. 

कोलकाता पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

एडवाइजरी में कहा गया है कि 21 जून को सुबह 2 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक, सभी तरह के माल ढोने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. यह रोक एजेसी बोस रोड पर लेनिन सरानी (मौलाली क्रॉसिंग) से दक्षिण की ओर, सेंट जॉर्ज गेट रोड, स्ट्रैंड रोड से राजा वुडमुंट स्ट्रीट तक, सीआर एवेन्यू पर जीसी एवेन्यू से दक्षिण की ओर, और जेएल नेहरू रोड (दोनों तरफ) पर लागू रहेगी.

एडवाइजरी में कहा गया, "गुरु नानक सरानी (मेयो रोड) 21 जून को सुबह 2 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक सभी गाड़ियों के लिए बंद रहेगी, सिवाय उन कारों के जिन पर कार्यक्रम के लिए खास तौर पर जारी किए गए स्टिकर लगे होंगे."

Advertisement

21 जून को तड़के 2 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक कई सड़कें ट्रैफिक के लिए बंद रहेंगी. इन सड़कों में हॉस्पिटल रोड ईस्ट, वेस्ट हॉस्पिटल रोड, लवर्स लेन, कैसुरीना एवेन्यू, खिदिरपुर रोड के अलावा अन्य रोड हैं. इन मार्गों का इस्तेमाल करने वाले लोग ट्रैफिक पुलिस की एजवाइजरी जरूर पढ़ें और इसके अनुसार अपनी यात्रा का प्लान बनाएं.

कोलकाता में CM सुवेंदु ने शुरू किया विशेष स्वच्छता अभियान

वहीं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले शहरभर में छह दिन तक चलने वाले स्वच्छता अभियान 'वेलकम टू क्लीनलीनेस' की शुरुआत की है.  लोगों तक पहुंचने की एक अहम पहल के तहत केएमसी ने सभी पूर्व पार्षदों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों. कोलकाता से भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को भी न्योता भेजा गया था. कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम को भी निमंत्रण दिया गया था.

Advertisement

नगर निकाय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह पहली बार है, जब पूर्व पार्षदों को इस तरह के नागरिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए औपचारिक रूप से बुलाया गया था. जहां मुख्यमंत्री ने हाल ही में विपक्षी सांसदों और विधायकों को प्रशासनिक बैठकों में बुलाना शुरू किया है, वहीं पूर्व पार्षदों को निमंत्रण देना एक नई पहल थी.

सूत्रों ने बताया कि देबाशीष कुमार और असीम बसु समेत कई पूर्व पार्षदों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है. फिरहाद हकीम के इस्तीफे के बाद वैकल्पिक मेयर खोजने की कोशिशों का समर्थन करने वाले पार्षदों के इस कार्यक्रम से दूर रहने की संभावना है.

योग दिवस को लेकर स्वच्छता अभियान, बड़े पैमाने पर पार्षद-नेताओं की सहभागिता

Advertisement

यह सफाई अभियान पूरे कोलकाता में जाएगा और 20 जून को खत्म होगा. इसमें शहर के सभी 144 वार्ड शामिल होंगे और बड़े पैमाने पर होने वाले योग दिवस समारोह से पहले साफ-सफाई और सार्वजनिक स्वच्छता को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा.

यह सफाई अभियान, 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस के कार्यक्रमों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता दौरे से पहले चलाया जा रहा है. मोदी रेड रोड पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि शहरभर में योग दिवस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें

इस बीच राज्य की म्युनिसिपल मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पूरे पश्चिम बंगाल में सफाई से जुड़ी पहलों की निगरानी और मदद के लिए एक खास मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. उम्मीद है कि केएमसी का छह दिन का यह अभियान योग दिवस से पहले की इन कोशिशों को और मजबूत करेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें