Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पहले ‘प्रधानमंत्री’ बनाने का दावा, अब भारत रत्न की मांग, राहुल गांधी ने कांशीराम के लिए PM मोदी को लिखा लेटर

UP 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोट बैंक को साधने की राजनीतिक जंग तेज हो गई है. हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था नेहरू होते तो कांशीराम को प्रधानमंत्री बनाते.

Loading Ad...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बसपा संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की है. उन्होंने इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. पत्र में राहुल गांधी ने कहा है कि हमारा संविधान हर भारतीय के लिए बराबरी, इज्जत और हिस्सेदारी का वादा करता है. 

पत्र में राहुल गांधी ने लिखा, कांशीराम ने अपनी जिंदगी समाज के सबसे निचले तबके के लोगों के लिए इन वादों को मतलब देने में लगा दी. ऐसा करके उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया और हमारे पॉलिटिकल सिस्टम को ज्यादा रिप्रेजेंटेटिव और इंसाफ वाला बनाया. 

राहुल गांधी ने शेयर किया लेटर 

Loading Ad...

एक्स पोस्ट में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र की कॉपी शेयर की. पत्र में उन्होंने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि यह लेटर आपको ठीक लगेगा. आज जब हम कांशीराम की जयंती मना रहे हैं और उनकी विरासत और योगदान पर सोच रहे हैं, तो मैं यह रिक्वेस्ट करता हूं कि उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए. कांशीराम ने भारतीय राजनीति का स्वरूप बदल दिया. 

Loading Ad...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं. यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी, जिसने करोड़ों बहुजनों को हक, हिस्सेदारी और आत्मसम्मान की राह दिखाई. इस मांग को लेकर मैंने PM मोदी को पत्र लिखा है.’ राहुल गांधी ने कहा, 

कांशीराम ने अपने आंदोलनों के जरिए बहुजनों और गरीबों में राजनीतिक जागरूकता फैलाई. उन्होंने उन्हें याद दिलाया कि उनका वोट, आवाज और प्रतिनिधित्व जरूरी है. यह देश सभी का बराबर है. उनकी कोशिशों की वजह से कई लोग जिन्होंने कभी सार्वजनिक जीवन में आने के बारे में नहीं सोचा था, वे राजनीति को न्याय और समानता पाने के एक साधन के रूप में देखने लगे. 

Loading Ad...

‘लंबे समय से उठ रही भारत रत्न देने की मांग’

राहुल गांधी ने कहा, ‘कई वर्षों से दलित बुद्धिजीवी, नेता और एक्टिविस्ट कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं. उनकी मांग लगातार बनी हुई है और इसे गहराई से महसूस किया जा रहा है. हाल ही में मैं लखनऊ में एक प्रोग्राम में गया था, जहां मौजूद नेताओं और लोगों ने इस मांग को जोरदार तरीके से दोहराया, जो एक आम भावना को दिखाता है. उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने से हमारे देश के लिए उनके बहुत बड़े योगदान को पहचान मिलेगी. इससे उन लाखों लोगों की उम्मीदों का सम्मान होगा जो उन्हें ताकत और उम्मीद के प्रतीक के तौर पर देखते हैं. मुझे उम्मीद है कि सरकार इस रिक्वेस्ट पर गंभीरता से विचार करेगी. 

नेहरू होते तो कांशीराम को प्रधानमंत्री बनाते- राहुल 

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोट बैंक को साधने की राजनीतिक जंग तेज हो गई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लखनऊ में कांशीराम जयंती से जुड़े 'सामाजिक परिवर्तन दिवस' कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा, 'अगर जवाहरलाल नेहरू जी जिंदा होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते.’ 

यह भी पढ़ें- ‘वोट के लिए नाटक…’ कांशीराम को ‘प्रधानमंत्री’ बनाने का दावा करने वाले राहुल गांधी को योगी के मंत्री ने दिखाया आईना

यह भी पढ़ें

यह कार्यक्रम कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) विभागों और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहयोग से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया. पार्टी ने मंच से प्रस्ताव पारित कर कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की थी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...