डिजिटल दुनिया में PM मोदी का नया रिकॉर्ड, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार; ट्रंप और पुतिन रह गए पीछे
पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स पाने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए हैं. यह उपलब्धि उनके इजरायल दौरे से पहले सामने आई.फॉलोअर्स के मामले में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पीछे छोड़ दिया है.
Follow Us:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही वे दुनिया के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. यह उपलब्धि उस समय सामने आई, जब वे इजरायल दौरे पर हैं.
दरअसल, साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के समय पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं. उनका अकाउंट बीते दशक में विश्व नेताओं के बीच सबसे ज्यादा प्रभावशाली मंचों में शामिल हो चुका है. उनकी पोस्ट्स पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं, जो उनकी डिजिटल पकड़ को दिखाते हैं. अब 100 मिलियन का आंकड़ा डिजिटल दुनिया में भी एक बड़ा मील का पत्थर बन गया है.
ट्रंप से दोगुनी PM मोदी की डिजिटल ताकत
फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को काफी पीछे छोड़ दिया है. ट्रंप के इंस्टाग्राम पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो मोदी के मुकाबले लगभग आधे हैं. इतना ही नहीं, दुनिया के पांच बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स जोड़ दिए जाएं, तब भी यह आंकड़ा पीएम मोदी के व्यक्तिगत अकाउंट से कम रहता है.
दुनिया के अन्य बड़े नेता की कहाँ खड़े?
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लुला दा सिल्वा के 14.4 मिलियन, तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन के 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि वैश्विक स्तर पर मोदी की डिजिटल अपील कितनी मजबूत है, खासकर युवा वर्ग में.
भारत में भी बड़ा अंतर
देश के भीतर भी इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का दबदबा साफ दिखता है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं. कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi करीब 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं. अंतर साफ बताता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मोदी की पकड़ कितनी व्यापक है.
अप्रूवल रेटिंग में भी आगे
सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, लोकप्रियता के अन्य पैमानों पर भी पीएम मोदी आगे हैं. दिसंबर 2025 में जारी Statista के आंकड़ों के मुताबिक उनका अप्रूवल रेट 70 प्रतिशत रहा, जो सूची में सबसे अधिक है. जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची 63 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अर्जेंटीना के मिलेई 60 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर. ट्रंप 43 प्रतिशत के साथ 11वें पायदान पर रहे. अमेरिकी फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के फरवरी 2026 के सर्वे में भी पीएम मोदी 67 प्रतिशत अप्रूवल रेट के साथ पहले स्थान पर रहे. यह दिखाता है कि उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी मजबूत है.
बहरहाल, डिजिटल युग में जहां सोशल मीडिया जनमत का बड़ा माध्यम बन चुका है, वहां 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा केवल संख्या नहीं, बल्कि प्रभाव और विश्वास का प्रतीक बन गया है. पीएम मोदी ने इस उपलब्धि के साथ राजनीतिक संचार की नई मिसाल कायम की है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement