Advertisement
इंडोनेशिया में PM मोदी को मिला सबसे बड़ा सम्मान, ब्रह्मोस से लेकर EVM तक… दोनों देशों के बीच हुईं ऐतिहासिक डील
राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और PM मोदी के बीच जकार्ता में के द्विपक्षीय बैठक हुई. जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर जोर दिया गया.
Advertisement
PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन की विदेश यात्रा पर हैं. सबसे पहले वह इंडोनेशिया पहुंचे. जहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतों ने गले लगाकर उनका स्वागत किया. भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस डील पर मुहर लग गई है.
इस डील के तहत भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट देगा. इंडोनेशिया ऐसा तीसरा देश बन गया है जो भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा. इससे पहले फिलीपींस और वियतनाम का नाम इस लिस्ट में है. इस दौरान PM मोदी को इंडोनेशिया में देश के सर्वोच्च सम्मान बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया (Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia) से नवाजा गया.
PM मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतों के बीच क्या-क्या डील हुई?
Advertisement
राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और PM मोदी के बीच जकार्ता में के द्विपक्षीय बैठक हुई. जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर जोर दिया गया. खास तौर पर रक्षा, समुद्री सहयोग, क्रिटिकल मिनरल्स, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई.
Advertisement
ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुआ अस्त्र खरीदेगा इंडोनेशिया
इंडोनेशिया ने भारतीय 'अस्त्र' एयर-टू-एयर मिसाइल खरीदने का भी फैसला किया है. इसका इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था. इसके साथ ही भारत इंडोनेशिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) भी बनाएगा. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है जिस EVM को भारत में विपक्ष मुद्दा बनाकर देश की चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाता रहा है. दोनों के बीच करीब 10 से ज्यादा समझौते हुए हैं
Advertisement
भारत-इंडोनेशिया के बीच ये बड़े समझौते
- भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदेगा
- तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए एग्रीमेंट
- इंडोनेशिया में IIM बेंगलुरु का कैंपस खुलेगा
- भारत से एस्ट्रा मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया
- इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) विकसित करने में मदद करेगा भारत
- भारतीय UPI इंडोनेशिया के पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा
- कृषि, सैटेलाइट, अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्य वैज्ञानिक क्षेत्रों में साझेदारी
PM मोदी ने क्या कहा?
द्विपक्षीय बैठक के बाद PM मोदी ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के साथ साझा कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं इस गर्मजोशी से स्वागत के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति प्रबोवो का आभार व्यक्त करता हूं. पिछले साल भारत के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में हमें उनका स्वागत करने का अवसर मिला. आज उनके आत्मीयता भरे निमंत्रण पर इंडोनेशिया की यात्रा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. आज सुबह मुझे बहुत स्नेह के साथ, आदर के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है. ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है. इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है.’
Advertisement
Highlights from a very special welcome in Jakarta last evening…looking forward to the talks with President Prabowo Subianto today.@prabowo pic.twitter.com/Zj4xfqCsqR
— Narendra Modi (@narendramodi) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 7, 2026
PM मोदी ने दिया शांति का संदेश
PM मोदी ने इंडोनेशिया से दुनिया को शांति का संदेश दिया. उन्होंने कहा, दुनिया में मची उथल-पुथल के इस दौर में भारत का मानना है कि बातचीत और कूटनीति की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई है.
Advertisement
यह भी पढ़ें- खामेनेई के जनाजे में ईरान का मास्टरस्ट्रोक: हर देश के लिए अलग आयत, सऊदी को 'बद्र' का संदेश, भारत के लिए क्या?
यह भी पढ़ें
इस दौरान उन्होंने फिलिस्तीन के मुद्दे पर कहा, हम 'टू-स्टेट सॉल्यूशन' (दो-देश समाधान) और लंबे समय तक शांति का समर्थन करते हैं. इसके साथ ही इंडोनेशिया के साथ संबंधों पर PM मोदी ने कहा, लोकतांत्रिक मूल्य और विविधता में एकता, भारत और इंडोनेशिया दोनों की साझा ताकत रही है. हम दोनों देशों के चुनाव आयोगों के बीच MoU के जरिए अपने लोकतांत्रिक सहयोग को और मजबूत करने जा रहे हैं. वैश्विक मुद्दों पर भी भारत और इंडोनेशिया के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है. इंडो-पैसिफिक को लेकर भी हमारे नजरिए में तालमेल है.