×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रांची में RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम से अटैक, दो लोग हिरासत में

रांची में मंगलवार देर रात आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई.

Author
17 Jun 2026
( Updated: 17 Jun 2026
05:46 PM )
रांची में RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम से अटैक, दो लोग हिरासत में
Image Credits: IANS
Advertisement

रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रदेश कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच तेज कर दी गई है। झारखंड पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। वहीं, घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

मंगलवार की देर रात आरएसएस कार्यालय परिसर को निशाना बनाकर पेट्रोल बम फेंके गए थे. घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है. फुटेज में दो युवक कार्यालय की ओर पेट्रोल बम फेंकते दिखाई दे रहे हैं. इनमें एक बम फटा, जबकि दूसरा निष्क्रिय हो गया. घटना में किसी के घायल होने या कार्यालय को बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया है.

सीसीटीवी में दिखे दो हमलावर

रांची के एसपी सिटी पारस राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में दो युवकों की संलिप्तता सामने आई है. पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मिली है. फुटेज में दो संदिग्ध युवक कार्यालय की ओर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

जांच के दौरान स्थानीय स्तर पर कुछ संभावित कारण भी सामने आए हैं. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आरएसएस कार्यालय और पास स्थित एक होटल के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था. हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है और कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. 

भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा

Advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता आरएसएस कार्यालय पहुंचे. भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. 

#Ranchi #RSSOfficeAttackpic.twitter.com/JqcJR9Yng5

 

Advertisement

— NMF NEWS (@NMFNewsNational) June 17, 2026

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है. जल्द ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें