Advertisement
‘जंग जारी रही तो परिणाण गंभीर होंगे…’ ईरान-US War पर राज्यसभा में PM मोदी का संबोधन
मिडिल ईस्ट तनाव पर लोकसभा के बाद PM मोदी ने राज्यसभा में संबोधित किया. पश्चिम एशिया संकट से भारत में स्थिति चिंताजनक है. हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं.
Advertisement
PM Modi Speech In parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष और LPG संकट को लेकर लोकसभा के बाद राज्यसभा में संबोधित किया. जिसमें उन्होंने हालातों पर चिंता जताई. PM मोदी ने देशवासियों को आश्वस्त किया कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है.
PM मोदी ने कहा, पश्चिम एशिया संकट से भारत में स्थिति चिंताजनक है. हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं. गैस-तेल जैसे जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है. उन्होंने बताया कि होर्मुज को लेकर बातचीत लगातार जारी है. भारत के लिए यह चिंता का विषय है.
जंग से प्रभावित देशों के साथ भारत का संपर्क
Advertisement
PM मोदी ने कहा, मौजूदा संकट के दौर में भारत उन सभी देशों से संपर्क में है, जो जंग से प्रभावित हैं. इजरायल-ईरान और अमेरिका से भी बातचीत की जा रही है. उन्होंने कहा, युद्ध की शुरूआत के बाद से मैंने वेस्ट एशिया के देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात की है. गल्फ के देशों के साथ बात कर रहे हैं.
Advertisement
भारत की संसद से शांति की अपील
यह भी पढ़ें
PM मोदी ने कहा कि फर्टिलाइजर की सप्लाई प्रभावित हो रही है। होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसा हुआ है, जरूरी है कि भारत की संसद की उच्च सदन से शांति और संवाद की एकजुट आवाज पूरी दुनिया तक जाए.