Advertisement

Advertisement

भारत के एक्शन से खौफ में पाकिस्तानी फौज, प्राइवेट एयरक्राफ्ट से विदेश भागा सेना प्रमुख असीम मुनीर का परिवार

शुक्रवार को अलसुबह LoC के कुछ हिस्सों में पाकिस्तान सुना द्वारा भारत को उकसाने के मकसद से फायरिंग की गई, जिसे भारतीय सेनाने मुंह तोड़ जवाब दिया. भारत की त्वरित कार्रवाई देख पाकिस्तान की आम सेना ही नहीं बल्कि उनके प्रमुख असीम मुनीर समेत सेना के अन्य उच्च अधिकारियों ने अपने परिवार को प्राइवेट एयरक्राफ्ट से यूरोपियन देशों में पनाह लेने के लिए भेज दिया है.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के सख्त एक्शन से पाकिस्तानियों की हालत खराब है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वार पाकिस्तान को लेकर कड़क तेवर को देखकर सिर्फ पाकिस्तान की आम जनता नहीं बल्कि उसकी सेना के तमाम अधिकारी भी सहमे हुए हैं. पाकिस्तान सुना के प्रमुख असीम मुनीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने परिवार को विदेश भेज दिया है. 

दरअसल, शुक्रवार को अलसुबह LoC के कुछ हिस्सों में पाकिस्तान सुना द्वारा भारत को उकसाने के मकसद से फायरिंग की गई, जिसे भारतीय सेनाने मुंह तोड़ जवाब दिया. भारत की त्वरित कार्रवाई देख पाकिस्तान की आम सेना ही नहीं बल्कि उनके प्रमुख असीम मुनीर समेत सेना के अन्य उच्च अधिकारियों ने अपने परिवार को प्राइवेट एयरक्राफ्ट से यूरोपियन देशों में पनाह लेने के लिए भेज दिया है.  ABP न्यूज ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. लेकिन इस खबर के पुख्ता होने का दवा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि असीम मुनीर के भड़काऊ बयान और इशारों के बाद ही जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने इस तरह के कायराना हरकत को अंजाम दिया. 

पाकिस्तानी सेना की क्यों बढ़ी बेचैनी ?

दरअसल, अपनी जमीन पर आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान की मोदी सरकार ने चौतरफा घेराबंदी कर दी है. पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में पांच बड़े फैसेलों ने पाकिस्तानियों को नींद उड़ा दी है. इसमें सबसे प्रमुख सिंधु जल समझौते को भारत सरकार द्वारा स्थगित किए जाने का फैसला है. जिसे सुनते ही पाकिस्तान की सरकार बिलबिला रही है. अब भारत का कुछ कर तो सकते नहीं है तो झूठी गीदड़भभकी देने में पाकिस्तानी नेता सामने आ रहे है. इस बीच भारत के सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे, यहां उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ लाइन ऑफ़ कंट्रोल से लेकर घाटी क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन की जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए. इस खबर ने पाकिस्तानी सेना की बैचेनी को और बढ़ा दिया है. 

पाकिस्तानी सेना प्रमुख के भाषण की चर्चा

पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लश्करी ए तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन TRF ने ली थी. इसलिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान सेना की साजिश है. इस हमले को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा है "भारत के अंदर कितने संयोजित तरीके से हमला पाकिस्तान सुना के समर्थन के बिना मुमकिन नहीं है. पाकिस्तान सुना के एसएसजी कमांडो आतंकवादियों के रूप में पेश आ रहे हैं और इन तरह के हमलों को अंजाम दे रहे हैं." वही इससे पहले पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर के भाषण का एक क्लिप भी सामने आया था, जिसने मुनीर ने कश्मीर को 'जगुलर वेन' कहा था और दो-राष्ट्र सिद्धांत की बात दोहराई थी. मुनीर के इन बातों को भारत उकसावे के तौर पर देख रहा था हालांकि पाकिस्तान द्वारा मुनीर के भाषण क्लिप का खंडन किया गया. 

पाकिस्तान कर रहा कूटनीतिक प्रयास

भारत सरकार के सख्त रवैया से घबराया पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों और मध्यस्थ के जरिए भारत के साथ सैन्य तनाव को कम करने की कोशिश में जुट गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल पर संयुक्त राष्ट्र और ओआईसी जैसे संगठन पूरी नजर बनाए हुए है. हालांकि भारत द्वारा उठाए गए कदमों पर अभी तक किसी ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया है. वहीं भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति 'जीरो टॉलरेंस' रही है, इसलिए सीमा पार से की गई इस कायराना हरकत का भारत पुरजोर तरीके से जवाब देना. 

बताते चले कि बीते मंगलवार को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 26 लोगों की जान लीं थी, जबकि कई अन्य घायल भी हुए है. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना विदेशी दौरा बीच में छोड़कर भारत आए और आलाधिकारियों सब बैठक कर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE

Advertisement

अधिक →