Advertisement
ओडिशा: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पड़ी भारी, कांग्रेस ने सोफिया फिरदौस समेत 3 विधायकों को किया सस्पेंड
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर BJP को फायदा पहुंचाने वाले कांग्रेस विधायकों पर गाज गिर गई है. पार्टी ने सोफिया फिरदौस समेत तीन विधायकों को सस्पेंड कर दिया है.
Advertisement
Odisha: राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग को लेकर कांग्रेस ने सख्त एक्शन लिया है. ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OPCC) ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोप में अपने 3 विधायकों को निलंबित कर दिया है. इनमें कांग्रेस की मुस्लिम महिला विधायक सोफिया फिरदौस भी शामिल है.
कांग्रेस ने रमेश जेना, दशरथी गमंगो और सोफिया फिरदौस के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीनों विधायकों को BJP समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करके पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने और पार्टी की विचारधारा के विरुद्ध कार्य करने का दोषी पाया गया.
आदेश में क्या कहा गया?
Advertisement
कांग्रेस ने कहा कि ऐसे कार्यों से न केवल पार्टी अनुशासन का उल्लंघन हुआ है, बल्कि पार्टी के हितों को भी ठेस पहुंची है. इस दुर्व्यवहार का गंभीर संज्ञान लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है. पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के अध्यक्ष सुजीत पाधी ने मंगलवार को जारी एक प्रेस बयान में तीन नेताओं के निलंबन की जानकारी दी.
Advertisement
राज्यसभा चुनाव के दौरान विपक्षी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी, जिससे NDA ने ओडिशा में भी दो सीटें जीत ली. यह चुनाव काफी कड़ा माना जा रहा था लेकिन क्रॉस वोटिंग की वजह से NDA को फायदा हो गया. BJP के 8 और कांग्रेस के तीन सहित कुल 11 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिसकी वजह से दिलीप राय जीत गए.
सोफिया ने कांग्रेस के फैसले पर उठाए थे सवाल
Advertisement
विधायक सोफिया ने राज्यसभा चुनाव से पहले बीजू जनता दल (BJD) के उम्मीदवार का समर्थन करने पर पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए थे. इसके बाद पार्टी लाइन से हटते हुए BJP के समर्थन में वोट किया.
यह भी पढ़ें- वरुण गांधी की परिवार सहित PM मोदी से मुलाकात, क्या BJP अब बंगाल में खेलने वाली है बड़ा दांव?
सोफिया फिरदौस के इस फैसले के बाद उनकी काफी चर्चा हो रही है. सोफिया ओडिशा के कटक से विधायक हैं. वह ओडिशा की पहली मुस्लिम विधायक हैं. सोफिया के पिता मोहम्मद मोकीम कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं. जो बाराबती-कटक सीट से पूर्व विधायक रहे हैं. वे साल 2019 से 2024 तक विधायक रहे. इसके बाद धोखाधड़ी के मामले में नाम सामने आने के बाद उनकी विधायकी रद्द कर दी गई. मोहम्मद मोकीम की विधायकी जाने के बाद उनकी बेटी सोफिया को टिकट मिला और उन्होंने जीत दर्ज की.
Advertisement
बिहार में भी बगावत ने विपक्ष को हराया
यह भी पढ़ें
बिहार में भी राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा. BJP ने बिहार में पांच की पांचों सीट जीत ली. चार सीटों पर BJP की जीत पक्की मानी जा रही थी, पांचवीं सीट जीतने की चुनौती मानी जा रही थी, लेकिन क्रॉस वोटिंग की वजह से BJP ने पांचवीं सीट भी जीत ली.