पटना से दिल्ली चले नीतीश… राज्यसभा के लिए किया नामांकन, बिहार में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है. इसके बाद बिहार में CM के साथ-साथ डिप्टी CM भी बदल सकते हैं.

Nitish Kumar Rajyasabha: बिहार में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं. उन्होंने नामांकन भर दिया है. यानी नीतीश कुमार अब वह पटना से नहीं दिल्ली से बिहार की देखरेख करेंगे. नामांकन के समय गृह मंत्री अमित शाह नीतीश कुमार के साथ मौजूद रहे. वहीं, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन किया.

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए NDA के कैंडिडेट के तौर पर नामांकन कर दिया है. इसके बाद अब बड़ा सवाल ये है कि बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा? दो दशक तक बिहार की सत्ता की सबसे ऊंची कुर्सी पर काबिल रहने के बाद नीतीश कुमार ने दिल्ली वापसी की है. 

नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल किया. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर खबरों को कंफर्म किया था. नीतीश कुमार ने X पोस्ट पर लिखा, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं. बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा.’

CM आवास की तस्वीर

दरअसल, बिहार समेत देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होंगे. इसमें बिहार की 5 सीटें शामिल हैं. वहीं, नामांकन के लिए 5 मार्च आखिरी तारीख है. BJP ने तीन सीटों पर पहले ही अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया था. इनमें BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, शिवेश राम, NDA के संयुक्त उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा हैं. दो सीटों पर अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हुआ है चौथी सीट पर अब CM नीतीश कुमार ने नामांकन दाखिल कर दिया. जबिक पांचवे कैंडिडेट के तौर पर केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर तीसरी बार राज्यसभा भेजा जा सकता है. 

BJP को मिल सकता है CM पद 

कहा जा रहा है मुख्यमंत्री पद अब BJP के खाते में जा सकता है. इसके लिए डिप्टी CM सम्राट चौधरी का नाम सबसे ऊपर है. वहीं, उपमुख्यमंत्री JDU का होगा. इस पद के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी चर्चा है. कहा ये भी जा रहा है कि दोनों उपमुख्यमंत्री JDU के ही होंगे. हालांकि निशांत कुमार अभी तक आधिकारिक रूप से JDU के सदस्य नहीं है. 

नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद बिहार में JDU की भूमिका बदल जाएगी. फिलहाल JDU जिस भूमिका में है उसमें BJP आ जाएगी और जहां BJP है वहां JDU की भूमिका होगी. हालांकि नीतीश कुमार का ये फैसला बिहार की राजनीति ही नहीं जनता के लिहाज से भी काफी मायने रखता है. नीतीश कुमार JDU का वो चेहरा हैं जिसे जनता ने हमेशा पलकों पर बैठाया. वह बिहार के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री के तौर पर उभरे. ये ही वजह है कि NDA ने नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ा था, अब उनकी दिल्ली वापसी पर जनता के बीच निराशा का माहौल बन सकता है. 

JDU समर्थकों में भारी रोष 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का कंफर्म होते ही JDU कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. पटना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए. JDU कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का विरोध किया है. एक कार्यकर्ता ने कहा, हम निश्चित रुप से आक्रोशित हैं. हमने नीतीश कुमार के नाम पर हर गांव में वोट मांगा, लेकिन उनके राज्यसभा जाने की खबरें आने के बाद से ही होली नहीं मनाई. 


उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के कार्यकर्ता दुखी हैं और सभी का कहना है कि राज्य में नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांगे गए, लेकिन अब क्या हो रहा है. कार्यकर्ता ने कहा, ‘निशांत कुमार को राज्यसभा भेजना चाहिए और नीतीश कुमार को वह काम जारी रखना चाहिए, जिसके लिए लोगों ने उन्हें अपना जनादेश दिया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →