×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में भीषण आग, 5 मरीजों की मौत, 30 से ज्यादा का रेस्क्यू

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें करीब कई मरीजों की मौत की खबर है. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मृत मरीजों को बाहर निकाला, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है..

Author
04 Jun 2026
( Updated: 04 Jun 2026
08:29 AM )
बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में भीषण आग, 5 मरीजों की मौत, 30 से ज्यादा का रेस्क्यू
Image Source: IANS
Advertisement

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर रात एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया. ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में अचानक आग लगने से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही मरीजों और उनके परिजनों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और हर कोई अपनी जान बचाने की कोशिश में इधर-उधर भागने लगा. इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि कई मरीजों के दम घुटने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में देर रात तक डर और चीख-पुकार का माहौल बना रहा..

आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई. कुछ ही पलों में आग ने तेजी से फैलते हुए पूरे आईसीयू को अपनी चपेट में ले लिया और वहां घना धुआं भर गया.
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि आईसीयू में भर्ती मरीजों को सांस लेने में भारी परेशानी होने लगी. कई मरीज बेहोशी की हालत में पहुंच गए, जिससे स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई.

बचाव में जुटी फायर ब्रिगेड और प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. अग्निशमन कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान प्रशासन और राहत टीमों ने तुरंत मरीजों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. कई मरीजों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया, ताकि उनका इलाज समय पर जारी रह सके.

Advertisement

परिजनों में चिंता और गुस्सा

हादसे के बाद अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोग अपने रिश्तेदारों की जानकारी लेने के लिए परेशान नजर आए. कई लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप भी लगाए और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ.
परिजन लगातार प्रशासन और अस्पताल के अधिकारियों से अपने मरीजों की स्थिति जानने की कोशिश करते रहे, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया

प्रशासन और विभागों की जांच शुरू

Advertisement

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आईसीयू में आग तेजी से फैलने का एक कारण वहां मौजूद सुरक्षा इंतजामों की कमी भी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अब तक 3 मौतों की पुष्टि की और 20 से ज्यादा मरीज घायल हुए हैं, वहीं जिलाधिकारी ने कहा है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी. अस्पताल प्रशासन ने भी कहा है कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह हादसा एक बार फिर निजी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. आईसीयू जैसे संवेदनशील वार्ड में आग लगना और धुआं भर जाना यह दिखाता है कि कहीं न कहीं सुरक्षा मानकों में बड़ी चूक हुई है.cफिलहाल पुलिस, प्रशासन और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और जांच व बचाव कार्य लगातार जारी है. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति की पूरी जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि हादसा कैसे हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है.

Advertisement

 

यह भी पढ़ें

INPUT - IANS

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें