मालवीय नगर अग्निकांड: कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर CM धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से फोन पर की बात
सीएम धामी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि मैंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मालवीय नगर की घटना के संबंध में उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी के बारे में चर्चा की.
Follow Us:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मालवीय नगर होटल आग मामले में गिरफ्तार किए गए कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की. उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि किसी भी बेगुनाह के साथ अन्याय नहीं होगा.
मालवीय नगर अग्निकांड में हुई थी 21 लोगों की मौत
3 जून को मालवीय नगर इलाके में एक होटल में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 13 विदेशियों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे. इस दुखद घटना के बाद प्रॉपर्टी के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया गया था.
उत्तराखंड का होटल कुक गिरफ्तार
केशव नेगी (65) को शनिवार को गिरफ्तार किया गया, जब जांच में पता चला कि आग कथित तौर पर उनकी लापरवाही की वजह से लगी थी.
सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाक़ात
सीएम धामी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि मैंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मालवीय नगर की घटना के संबंध में उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी के बारे में चर्चा की.
निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी बेगुनाह व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होगा और जांच पूरी तरह से तथ्यों और सबूतों के आधार पर की जाएगी. मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने लाएंगी.
सीएम धामी ने केशव नेगी की बेटी को दिया मुमकिन मदद का भरोसा
सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने केशव नेगी की बेटी कनिष्का नेगी से भी बात की और उन्हें हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया. सरकार देश भर में रहने वाले उत्तराखंड के सभी प्रवासी भाई-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.
कुक केशव नेगी के सपोर्ट में उतरे उत्तराखंड के कई नेता
इससे पहले भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मालवीय नगर होटल अग्निकांड में गिरफ्तार किए गए कुक केशव नेगी के सपोर्ट में सामने आए और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए हर मुमकिन कानूनी मदद का भरोसा दिया. भाजपा सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उन्होंने और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली पुलिस से मिलकर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की.
घटना की जांच के दौरान अधिकारियों ने कहा कि होटल के पास सिर्फ छह कमरे चलाने की परमिशन थी, लेकिन 20 से ज्यादा कमरों को संचालित किया जा रहा था.
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के श्री केशव नेगी जी की गिरफ्तारी के संबंध में आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी से वार्ता हुई।
श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा…— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 7, 2026यह भी पढ़ें
इसके अलावा, अधिकारियों ने कहा कि होटल कथित तौर पर दिल्ली फायर सर्विसेज से जरूरी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) लिए बिना सात से आठ साल से चल रहा था. इस दुखद घटना की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है.