Advertisement
BRICS में मलेशियाई PM ने गाया किशोर कुमार का गाना- ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... VIDEO हुआ VIRAL
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की शानदार प्रस्तुति ने पूरी शाम को खुशनुमा बना दिया.अनवर इब्राहिम ने भारतीय पियानो वादक के साथ यह गीत गाया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया.
Advertisement
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आयोजित रात्रिभोज के दौरान मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने मिस्र, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान समेत कई विश्व नेताओं, यूएन महासचिव और डब्ल्यूटीओ महानिदेशक से मुलाकात को यादगार पल बताया. इस दौरान विश्व नेताओं के साथ वैश्विक शांति के प्रयासों पर भी चर्चा की गई. इससे पहले उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शाम को खुशनुमा बनाते हुए किशोर कुमार का गाना 'ख्वाब हो या हो कोई हकीकत' गाया.
मलेशियाई प्रधानमंत्री ने पूरी शाम को खुशनुमा बना दिया
रात्रिभोज के दौरान, जब पियानो पर धुन बज रही थी, उन्होंने 1965 की फिल्म 'तीन देवियां' का गाना 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत' गाना शुरू किया. किशोर कुमार के इस गाने की धुन पूरे हॉल में गूंजने लगी. मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की शानदार प्रस्तुति ने पूरी शाम को खुशनुमा बना दिया.अनवर इब्राहिम ने भारतीय पियानो वादक के साथ यह गीत गाया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया.
Advertisement
Guru mintak izin nyanyi kejap ok! pic.twitter.com/NzazFHV509
— Anwar Ibrahim (@anwaribrahim) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 12, 2026Advertisement
Loading Ad...
हिंदी दिवस से पहले खास संदेश
14 सितंबर को हिंदी दिवस से ठीक पहले एक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा लोकप्रिय हिंदी गीत गाना प्रतीकात्मक रूप से खास माना जा रहा है. साल 1965 में आई फिल्म 'तीन देवियां' के इस गाने को किशोर कुमार ने आवाज दी थी और कमजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था. यह आज भी बेहद लोकप्रिय है. अनवर इब्राहिम की गायिकी को भारत की भाषा और संस्कृति के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है.
Advertisement
मलेशियाई प्रधानमंत्री ने पोस्ट में क्या लिखा
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट पर 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आयोजित रात्रिभोज की जानकारी साझा की.
उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''कल रात 18वें ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित रात्रिभोज समारोह में मुझे कई विश्व नेताओं और मित्रों से बातचीत करने का अवसर मिला. इनमें मिस्र के राष्ट्रपति, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति, उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के महानिदेशक शामिल थे.
Advertisement
'समाधान खोजने के लिए प्रयास करने की जरूरत है'
उन्होंने बताया कि हमारी बातचीत में दुनिया की मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई, खासकर गाजा में चल रहे संघर्ष, वहां की मानवीय स्थिति और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर. यह हालात ऐसे हैं जिनमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से दुनिया के नेताओं को एकजुट होकर खून-खराबा रोकने और स्थायी व न्यायपूर्ण समाधान खोजने के लिए प्रयास करने की जरूरत है.
पीएम अनवर इब्राहिम ने क्या कहा
Advertisement
पीएम अनवर इब्राहिम ने कहा कि अगले महीने जब मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे, तब मलेशिया और मिस्र के बीच संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर और विस्तार से चर्चा की जाएगी.
‘मैंने उन्हें एक बार फिर मलेशिया आने का निमंत्रण दिया’
उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ हुई बातचीत में हमने जंगलों में लगने वाली आग और पश्चिम एशिया के संघर्ष से जुड़े उन मुद्दों पर भी चर्चा की, जिन पर सहमति और संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
मैंने उन्हें एक बार फिर मलेशिया आने का निमंत्रण दिया और अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द यात्रा करें, ताकि दोनों देशों के बीच लंबित द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करके उन्हें अंतिम रूप दिया जा सके.