×
जिस पर देशकरता है भरोसा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस पलटने से 6 यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव स्थित लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे का तत्काल संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने हादसे में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है.

Author
26 May 2026
( Updated: 26 May 2026
11:20 AM )
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस पलटने से 6 यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Image Credits: @unnaofire/X
Advertisement

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटी 

यह हादसा औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 262 पर हुआ. बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे. बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.

Advertisement

हादसे में हुए एक दारोगा और एक कैदी की मौत 

पुलिस के अनुसार, हादसे में मरने वालों में एक दारोगा और एक कैदी भी शामिल हैं. मृतक दारोगा की पहचान रामचंद्र के रूप में हुई है, जो बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि वह कैदी छत्रपाल को लेकर दिल्ली गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे.

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि कुछ लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती आशंका है कि चालक का बस से नियंत्रण हटने के चलते यह हादसा हुआ.

मुख्यमंत्री योगी ने लिया हादसे का तत्काल संज्ञान

Advertisement

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव स्थित लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे का तत्काल संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने हादसे में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है.

यह भी पढ़ें

उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, प्रशासन को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें