Advertisement
‘कन्नौज छोड़ो, गोरखपुर से चुनाव लड़ो’, अखिलेश यादव पर स्मृति ईरानी का तीखा पलटवार, कर दिया चैलेंज
स्मृति ईरानी ने समाजवादी पार्टी की परिवारवादी राजनीति पर भी आईना दिखा दिया. राजनीतिक गलियारों में उनका ये रिएक्शन अब काफी चर्चा में है.
Advertisement
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. संसद में पेश महिला आरक्षण बिल पर कमेंट के दौरान अखिलेश यादव ने स्मृति ईरानी का जिक्र करते हुए तंज कसा था. जिस पर अब स्मृति ईरानी ने सपा चीफ को तगड़ा जवाब दिया है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'सुना है आज अखिलेश जी ने संसद में मुझे याद किया.’ उन्होंने आगे कहा, अच्छा है, जिनको राजनीति धरोहर में मिली, वे उनको भी याद करते हैं जो अपने दम पर आसमान में सुराख करते हैं.’ स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए किए गए X पोस्ट में कहा,
‘कामकाजी औरत पर वे टिप्पणी करते हैं जिन्होंने जिंदगी में कभी कोई नौकरी नहीं की. सीरियल से हटाकर संसद पर ध्यान लगाएं, महिलाओं के संबल हेतु अहम बिल पास कराएं.’
Advertisement
अखिलेश यादव ने सपा सांसद को क्या चेतावनी दी?
Advertisement
वाराणसी में एक कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने कन्नौज सांसद अखिलेश यादव को चैलेंज भी कर दिया. उन्होंने कहा, पुराने विषयों को लेकर सवाल उठाना आसान है. अगर इतना ही दम है तो अपने पैतृक क्षेत्र (कन्नौज) को छोड़कर गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं. लेकिन उनमें इतना दम नहीं. हमने तो कांग्रेस अध्यक्ष को उनके गढ़ (अमेठी) में हराया है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मुझ जैसी कामकाजी महिला ने किसी और के गढ़ में जाकर परचम गाड़ा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हराया है. अगर आप इतना ही दमखम रखते हैं तो पैतृक सीट छोड़कर गोरखपुर से लड़कर दिखाएं. कामकाजी महिला पर टिप्पणी करना आसान होता है, खासकर उनके लिए जिन्होंने कभी खुद कहीं नौकरी ना की हो. हम जैसे लोग टैक्स भरते हैं इसलिए नहीं कि सदन में सास-बहू की बातें हो. संसद में जाकर अपने संसदीय कार्य पर ध्यान दें. स्मृति ईरानी ने आगे कहा, हालांकि इस बात की खुशी है कि इनका (अखिलेश यादव) का UP में विपक्ष में रहना सुनिश्चित है. क्योंकि UP की राजनीति करने वाले गंभीर नेताओं के पास सीरियल देखने का टाइम नहीं होता.
Advertisement
अपने इस जवाब में स्मृति ईरानी ने समाजवादी पार्टी की परिवारवादी राजनीति पर भी आईना दिखा दिया. राजनीतिक गलियारों में उनका ये रिएक्शन अब काफी चर्चा में है.
अखिलेश यादव ने स्मृति ईरानी पर क्या कहा था?
दरअसल, UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संसद में बिना नाम लिए अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था, ‘सास बाहू वाली तो हार गई हैं आपकी, पार्टी को तो मौका मिलेगा.’
Advertisement
यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
यह भी पढ़ें
अखिलेश यादव ने ये बयान महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में अपनी बात रखते हुए दिया था. अखिलेश ने पार्टी के आधार पर महिला आरक्षण लागू करने की डिमांड की, उन्होंने कहा, अगर महिलाओं के लिए सीट रिजर्व कर दी जाएगी तो इसका मतलब होगा कि महिलाएं ही आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी.