Advertisement
जनसैलाब के बीच रोक दी गई केदारनाथ यात्रा, हेल्पलाइन नंबर भी जारी, आखिर क्या है वजह?
महज 39 दिन में केदारनाथ धाम में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं. पहाड़ी रास्तों में जहां तक नजर जाए लोगों का सैलाब नजर आ रहा है.
Advertisement
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच केदारनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है. खराब मौसम और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, केदारनाथ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था.
रुद्रप्रयाग और उत्तराखंड पुलिस ने साझा बयान में बताया है कि केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं.
प्रशासन ने क्या बताया?
Advertisement
8958757335, 8218326386, और 112 डायल कर प्रशासन से मदद ले सकते हैं. हालांकि प्रशासन ने यह भी साफ किया कि मौसम सामान्य होने पर यात्रा फिर से शुरू होगी. गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने बयान जारी करते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी तौर पर यात्री रोके गए हैं. श्रीनगर, ऋषिकेश में भी यात्रियों को हाल्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं.
Advertisement
उधर चकराता क्षेत्र में बारिश के बाद उफान पर आए झरने ने विकासनगर-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया है. लखवाड़ बैंड और जूडो के बीच सड़क पर पानी और मलबा आने से चारधाम यात्रा प्रभावित हुई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. कुछ घंटों बाद बहाव कम होने पर मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया गया.
मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट गया है.
Advertisement
देहरादून में पिछले 24 घंटे में कई बार हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. करीब तीन बजे आसमान में काले बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई थी. तेज बारिश के साथ ही आंधी ने पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी. बारिश और अंधड़ के कारण पर्यटक होटल लौट गए. पर्यटन नगरी मसूरी में दोपहर बाद तीन बजे मौसम ने करवट ली और बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की बेटी और शिव की अर्धांगिनी मां नंदा देवी, जानिए क्यों खास हैं माता पार्वती का ये स्वरूप
वहीं, केदारनाथ धाम सहित प्रदेश के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है. पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के बाद लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं. ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी से आसपास के क्षेत्र में हल्की ठंड महसूस की जा रही है.
Advertisement
10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे
यह भी पढ़ें
इस साल केदारनाथ में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं. महज 39 दिन की यात्रा में 10 लाख से ज्यादा लोग केदारनाथ पहुंचे. जो अपने आप में बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि है.