Advertisement
ईरान ने इजरायल पर किया बड़ा हमला, मिसाइलों पर लिखा- थैंक्यू पीपल ऑफ इंडिया... भारत के नाम खास पोस्ट
ईरान ने इजरायल पर 83वीं बार मिसाइल अटैक किया है. जो मिसाइलें इजरायल की ओर दागीं गईं हैं उन पर भारत का जिक्र है.
Advertisement
Iran Attack on Israel: ईरान और अमेरिका की जंग को एक महीने होने को आए. अमेरिका ने 10 दिनों के लिए ईरान पर सीजफायर का ऐलान किया है. यानी 10 दिन तक ईरान पर US की सेना अटैक नहीं करेगी, लेकिन इजरायल और ईरान में जंग जारी है. ईरान ने इजरायल पर फिर मिसाइल हमला किया है. खास बात ये है कि ईरान ने जो मिसाइलें इजरायल पर दागीं हैं उन पर थैंक्यू इंडिया लिखा हुआ है.
ईरान ने इजरायल पर 83वीं बार मिसाइल अटैक किया है. जो मिसाइलें इजरायल की ओर दागीं गईं हैं उन पर भारत का जिक्र है. ईरानी सैनिक मिसाइलों पर ‘थैंक्यू पीपल ऑफ इंडिया’ लिखा हुआ है. भारत के साथ-साथ ईरान ने स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के लिए भी मिसाइलों पर मैसेज लिखे. ईरान ने इस कदम से उन देशों का आभार जताया है. जिन्होंने ईरान की मदद की है.
जम्मू-कश्मीर से ईरान भेजी गई थी मदद
Advertisement
ईरान ने भारत के उन बच्चों का भी जिक्र किया, जिन्होंने गुल्लक तोड़ ईरानी सेना को मदद भेजी थी. ईरान ने कहा, वह बच्चों की इस मदद को कभी नहीं भूलेंगे. दूतावास ने कहा कि भारतीय बच्चों का अपनी गुल्लक दान करना ‘प्यार भरा तोहफा’ है. जिसे कभी नहीं भुलाया जाएगा. दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा कि छोटे-छोटे बच्चों ने अपने छोटे हाथों से जो मदद दी, वह बेहद खास है और दोनों देशों के रिश्तों की गहराई को दिखाती है.
Advertisement
दरअसल, जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर ईरान के लिए पैसे दान किए. ईरानी दूतावास ने कहा कि यह दया और समर्थन उनके लिए बेहद मायने रखता है और इसे हमेशा याद रखा जाएगा.
ईरान ने इजरायल के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
Advertisement
ईरान ने इजरायल पर हमले में ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया. इस दौरान इजरायल के सैन्य ठिकानों, वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. ईरान के हमले का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एक कार मिसाइल हमले के बाद हवा में उड़ते हुए दूर जा गिरी. कार कई बार हवा में ही घूमती रही.
इजरायल ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
यह भी पढ़ें
ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा, ईरान की मिसाइल हमलों के जवाब में अब कार्रवाई और बड़ी होगी. ईरान को नागरिक इलाकों पर मिसाइल हमले रोकने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद हमले जारी रहे. माना जा रहा है इजरायल ईरान के उन ठिकानों को निशाना बना सकता है जो हथियार निर्माण और सैन्य गतिविधियों में मदद करते हैं.