Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

भारत कुछ बड़ा करने वाला है! PM मोदी से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की मुलाकात

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार की सुबह आर्मी चीफ से मुलाक़ात और लंबी चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे. इस दौरान राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को ताजा हालात से अवगत करवाया. दोनों नेताओ के बीच यह बैठक करीब 40 मिनट तक चली.

Loading Ad...
पहलगाम हमले के बाद आतंक के पनाहगार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत की सरकार कुछ बड़ा करने की तैयारी में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही आतंक के सरगनाओं को मिट्टी में मिलाने की बात कर चुके हैं. इसके बाद लगातार बैठकों का दौरा चल रहा है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार की सुबह आर्मी चीफ से मुलाक़ात और लंबी चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे. इस दौरान राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को ताजा हालात से अवगत करवाया. दोनों नेताओ के बीच यह बैठक करीब 40 मिनट तक चली.

रक्षामंत्री ने दी सारी जानकारी 

पीएम मोदी के पास जाने से पहले रक्षामंत्री से मुलाक़ात करने रविवार की शाम उनके आवास CDS अनिल चौहान भी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने रक्षामंत्री को भारत-पाक सीमा के माहौल से अवगत कराया. इसके बाद सोमवार को आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी से रक्षा मंत्रालय में मुलाकात की थी, माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से सेना की तैयारी, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद उठाए गए कदम और सीमाओं की स्थिति की जानकारी ली. सेना के अधिकारियों के साथ हुई बातचीत की जानकारी देने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे. इस बैठक की सारी जानकारी सुरक्षा कारणों से पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी.

राफेल विमानों की डील 

वहीं सोमवार को भारत और फ्रांस के बीच नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन विमानों का सौदा भी होना है. इस डील से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) द्वारा फ्रांस से 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी गई है. हाल ही में मिली इस मंजूरी के बाद अब यह डील होने जा रही है. इसके तहत नौसेना के लिए मरीन (एम) श्रेणी के राफेल लड़ाकू विमान खरीदे जा रहे हैं. सोमवार को इससे जुड़े समझौतों पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए जाएंगे. फ्रांस के रक्षा मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत में शामिल होंगे. 

इस सब घटनाक्रम के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे. यहां दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक गंभीर वार्ता हुई है. गौरतलब है कि पाकिस्तान की सेना पिछले चार दिनों से नियंत्रण रेखा के उस ओर से गोलीबारी कर रही है. भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। गोलीबारी का यह सिलसिला पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुरू हुआ है.इस बीच रविवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी. रक्षा मंत्री और जनरल अनिल चौहान की यह मुलाकात भी करीब 40 मिनट तक चली। माना जा रहा है कि इस दौरान आतंकवाद के खात्मे को लेकर जनरल अनिल चौहान ने रक्षा मंत्री को सैन्य रणनीति और तैयारियों से अवगत कराया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की यह मुलाकात दिल्ली में रक्षा मंत्री के आवास पर हुई थी.

माना जा रहा है कि रक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने भारतीय सैन्य बलों की तैयारियों पर रक्षा मंत्री को जानकारी दी थी. रक्षा तैयारियों को लेकर रविवार को दिल्ली में बीएसएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे. रविवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डायरेक्टर जनरल दलजीत सिंह चौधरी गृह मंत्रालय गए थे.
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...