Advertisement

Loading Ad...

अफगानिस्तान के लोगों पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन, देश वापस भेजा, हजारों लोगों की मदद के लिए भारत ने बढ़ाए हाथ

भारत ने अफगानिस्तान के लिए मानवीय पहल की है. भारत ने  पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों की जिम्मेदारी उठाते हुए भारत से बड़ी मदद भेजी है.

Image Source- X/@MEAIndia
Loading Ad...

पाकिस्तान में मौजूद अफगानी नागरिकों पर जुल्म जारी है. पाक ने अफगानिस्तान के लोगों को उनके देश भेजना शुरू कर दिया. इसके बाद अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर उसकी आलोचना हो रही है. अफगानिस्तानी लोगों के लिए इस मुश्किल घड़ी में भारत ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं. 

भारत ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए मानवीय सहायता के तहत अफगानिस्तान सरकार को टेंट सौंपे हैं, ताकि अपने देश लौट रहे लोगों को रहने की सुविधा मिल सके और उनके पुनर्वास में मदद हो. इसकी जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी है. 

MEA ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, ‘अफगानिस्तान के लोगों के लिए भारत की लगातार मानवीय मदद के तहत, भारत ने अफगानिस्तान के शरणार्थी और पुनर्वास मंत्रालय (एमओआरआर) को परिवारों के रहने के लिए टेंट सौंपे हैं. इसका मकसद अफगानिस्तान लौट रहे लोगों को रहने की जगह और दोबारा बसने में मदद देना है.’ 

Loading Ad...

पाकिस्तान से हजारों अफगानी लौटे 

इस समय पाकिस्तान से अफगानिस्तान बड़ी संख्या में लोग लौट रहे हैं, पाकिस्तान ने वहां रह रहे शरणार्थियों और बिना वैध दस्तावेज वाले प्रवासियों को वापस भेजने की कार्रवाई तेज कर दी है. पाक ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब अफगानिस्तान के साथ तनाव चरम पर है. 

Loading Ad...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन अफगानों के पास वैध वीजा नहीं था, उन्हें 10 जुलाई तक स्वेच्छा से देश छोड़ने का समय दिया गया था. यह समयसीमा खत्म होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. 

तालिबान की 'हाई कमीशन फॉर एड्रेसिंग रिटर्नीज इश्यूज' के सचिवालय के अनुसार, पिछले सप्ताह के आखिरी में सिर्फ 24 घंटों के भीतर 4,000 से ज्यादा अफगानों को पाकिस्तान से वापस भेज दिया गया है. 

पाकिस्तान के अखबार डॉन की र‍िपोर्ट के अनुसार, आंकड़ों से पता चलता है कि हाल के दिनों में अफगान शरणार्थियों की वापसी में काफी बढ़ोतरी हुई है. वहां के अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से सभी अफगान नागरिकों को वापस लौटने का आदेश देने के बाद रोजाना लौटने वालों की संख्या 10,000 से भी ज्यादा हो गई है. 

Loading Ad...

UNHCR ने जताई चिंता

पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) के प्रवक्ता कैसर खान अफरीदी ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर चिंता जताई. उन्होंने कहा, ‘UNHCR को खास तौर पर उन महिलाओं और लड़कियों की चिंता है जिन्हें ऐसे देश में लौटने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जहां उनके मानवाधिकार खतरे में हैं. इसके अलावा कुछ और समूह भी हैं जिन्हें वापस लौटने पर जोखिम का सामना करना पड़ सकता है.’

यह भी पढ़ें- 'अचानक मौत के लिए तैयार रहें..', ईरान ने जारी की अपने 13 दुश्मनों की हिटलिस्ट, जानें किनके हैं नाम, ट्रंप किस नंबर पर

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

उन्होंने पाकिस्तान की सरकार से अपील की कि अफगानों की वापसी उनकी अपनी इच्छा से हो, सुरक्षित हो और सम्मानजनक तरीके से कराई जाए. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...