जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच PM मोदी को आ रहे बैक टू बैक कॉल, नेतन्याहू के बाद अब वेंस ने घुमाया फोन, जानें क्यों

ईरान-अमेरिका तनाव और शांति वार्ता को लेकर चल रही कोशिशों के बीच भारत की भूमिका अचानक बढ़ गई है. दो दिन के अंदर इजरायली पीएम नेतन्याहू और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का पीएम मोदी का फोन आया. इस दौरान रणनीतिक मुद्दों पर बात हुई.

Author
09 Aug 2026
( Updated: 09 Aug 2026
10:26 AM )
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच PM मोदी को आ रहे बैक टू बैक कॉल, नेतन्याहू के बाद अब वेंस ने घुमाया फोन, जानें क्यों
Image Source-IANS
Advertisement

ईरान के साथ जंग की जल्द से खत्म करना चाह रहे अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से बड़ी पहल की जा रही है. सबसे पहले तो उन्होंने ईरान के साथ बातचीत प्रक्रिया में पाकिस्तान को बाहर किया और फिर मिडिल ईस्ट देशों को बीच में डालकर वार्ता प्रक्रिया आगे बढ़ाई. इसी बीच भारत की भूमिका अचानक से बढ़ गई है.

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारत एक्टिव!

एक दिन पहले इजरायली प्रधानमंत्री का पीएम मोदी को फोन आया और विभिन्न मुद्दों पर बात हुई, फिर उसके बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी प्राधनमंत्री को फोल घुमा दिया, जिसे हाल में बड़ी कूटनीतिक डेवलपमेंट मानी जा रही है.

पीएम मोदी को आ रहे बैक टू बैक कॉल

Advertisement

नेतन्याहू और वेंस की कॉल इसलिए भी अहम है क्योंकि एक जेडी वेंस ने कुछ दिनों पहले इजरायल को लेकर कहा था कि उसके पास पूरी दुनिया में अमेरिका ही एकमात्र दोस्त और भरोसेमंद साझेदार है. इसके बाद नेतन्याहू ने कहा था कि वेंस को गलतफहमी है. इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनके पास भारत जैसा एक 'छोटा' दोस्त है, जिसकी आबादी करीब 1.4 बिलियन आबादी है, फेसबुक पर ही जाकर देख लें इजरायल और उनके लिए कैसी सपोर्ट है. 

उन्होंने भारत की साइज को लेकर इशारों में समझाने की कोशिश की थी. इसे उनकी ओर से वेंस को जवाब के तौर पर देखा गया था. ये वेंस वही हैं जिन्होंने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें अपनी बीवी के अलावा पाकिस्तान से प्यार है.

पहले नेतन्याहू, फिर वेंस का आया पीएम मोदी को फोन!

Advertisement

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीती रात अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया. दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री मोदी ने जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को उनके पुत्र के जन्म पर बधाई भी दी और पूरे परिवार के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन प्राप्त हुआ. हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में और मजबूती प्राप्त करने के तरीकों पर चर्चा की. मैंने उन्हें और सेकेंड लेडी को पुत्र के जन्म पर हार्दिक बधाई दी और पूरे परिवार के लिए शुभकामनाएं दीं."

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने उच्चस्तरीय संवाद की लगातार बनी हुई गति पर संतोष व्यक्त किया और व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

Advertisement

बड़ी कूटनीतिक डेवलपमेंट मानी जा रही ये कॉल!

बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जो दोनों देशों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं.

इससे पहले जुलाई 2026 में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रमुख रक्षा समझौतों पर काम तेज करने और अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमति जताई थी. अमेरिका ने कहा था कि यह व्यापार समझौता लगभग पूरा हो चुका है, जिससे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलने के संकेत मिले थे.

दोनों नेताओं की मुलाकात फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी. इस दौरान उन्होंने मध्य पूर्व और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति की भी समीक्षा की थी.

मार्को रुबियो और एस. जयशंकर के बीच भी चर्चा!

Advertisement

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट के अनुसार, मार्को रुबियो और एस. जयशंकर ने रक्षा सहयोग में हुई प्रगति पर भी चर्चा की थी. दोनों पक्षों ने पिछले वर्ष राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुए समझौतों के अनुरूप महत्वपूर्ण रक्षा समझौतों को अंतिम रूप देने की दिशा में जारी प्रयासों की समीक्षा की थी.

इससे एक दिन पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भी प्रधानमंत्री मोदी को फोन आया था. इस संबंध में व‍िदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी को इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल विशेष रणनीतिक साझेदारी में हो रही लगातार प्रगति की समीक्षा की और इस बात की पुष्टि की कि वे दोनों देशों के पारस्परिक हितों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ये भी पढ़ें: नेतन्याहू ने भारत का नाम लेकर पलटा पूरा खेल, अमेरिका को सुनाई खरी-खरी

नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को किया फ़ोन

 इजरायली पीएम के साथ बात के बारे में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्‍ट करते हुए ल‍िखा था, "मुझे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया. हमने भारत और इजरायल के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं में हुई प्रगति की समीक्षा की. यह साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और आगे बढ़ रही है. हमने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया."

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'थैंक्यू मेरे दोस्त, हम भारत-इजरायल के रिश्ते मजबूत करते रहेंगे', दोस्त नेतन्याहू से PM मोदी की फ़ोन पर क्या हुई बात, खुल गया राज

नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा- धन्यवाद, मेरे दोस्त

यह भी पढ़ें

वहीं नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री मोदी के संदेश पर प्रत‍िक्रिया देते हुए ल‍िखा, ''धन्यवाद, मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. हम मिलकर इजरायल और भारत के बीच संबंधों को लगातार और मजबूत बना रहे हैं.'' गुरुवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में बातचीत की जानकारी दी थी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें