Advertisement

Loading Ad...

'मैं मिशन पर हूं'... आयुष मलिक की डायरी से मिला चौंकाने वाला सुराग, पुलिस जांच में नया खुलासा

Ayush Religious Conversion Cases: शामली के मेडिकल कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और मोहम्मद अली नाम रख लिया था. सोमवार को आयुष ने सनातन धर्म में वापसी कर ली. अब पुलिस इस मामले में छानबीन तेज कर दी है.

Image Source: Viral Video/ Screengrab
Loading Ad...

Ayush Religious Conversion Cases: उत्तर प्रदेश के शामली में मेडिकल कारोबारी के बेटे आयुष मलिक से जुड़े कथित धर्मांतरण मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही हैं. अब इस पूरे मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. पुलिस को जांच के दौरान आयुष के घर से एक डायरी और एक चाकू मिला है. सबसे ज्यादा चर्चा उस डायरी की हो रही है, जिसमें एक पन्ने पर ''मैं मिशन पर हूं'' लिखा मिला है. पुलिस का कहना है कि इस लिखावट और डायरी में दर्ज बाकी बातों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिरी पूरे घटनाक्रम के पीछे क्या -क्या हुआ था.

डायरी में लिखी बातों को गंभीरता से देख रही है पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, डायरी के जिस पन्ने पर "मैं मिशन पर हूं" लिखा है, उसके नीचे आयुष का नाम भी दर्ज है. शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि यह वाक्य कथित तौर पर मौलाना इरफान के कहने पर लिखा गया था. हालांकि, इस बात की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस डायरी के हर पन्ने को ध्यान से पढ़ रही है और उसमें लिखी हर जानकारी को दूसरे सबूतों से मिलाकर जांच रही है.

Loading Ad...

चाकू मिलने की भी हो रही है जांच

Loading Ad...

डायरी के साथ-साथ पुलिस को आयुष के ड्राइंग रूम से एक चाकू भी मिला है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह चाकू वहां कैसे पहुंचा और इसका इस मामले से कोई संबंध है या नहीं. इसलिए पुलिस इस पहलू की भी अलग से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर सबूत की पूरी तरह पड़ताल की जाएगी.

LPG Price: महंगाई से मिली राहत! आज से कम दाम में मिलेगा गैस सिलेंडर, चेक करें नया रेट

Loading Ad...

मौलाना इरफान की तलाश जारी

पुलिस का दावा है कि इस मामले में आरोपी बनाए गए मौलाना इरफान की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है. उन पर कथित धर्मांतरण कराने और फर्जी निकाहनामा तैयार कराने में शामिल होने का आरोप है. फिलहाल वह फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस दिल्ली समेत कई जगहों पर लगातार दबिश दे रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है, लेकिन उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है.

अब तक तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं

Loading Ad...

इस मामले में आयुष के पिता और मेडिकल कारोबारी देवराज मलिक की शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है. अब तक चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम कुरैशी और रिश्तेदार तौफीक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में नामजद कई अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है.

10 जुलाई को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

दूसरी ओर, जेल में बंद चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम कुरैशी और तौफीक की नियमित जमानत याचिका पर अब 10 जुलाई को सुनवाई होगी. इसके अलावा फरार चल रहे परिवार के कुछ अन्य सदस्यों ने भी अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. पिछली सुनवाई के दौरान दूसरे पक्ष की ओर से समय मांगे जाने के बाद अदालत ने अगली तारीख 10 जुलाई तय की है.

Loading Ad...

जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

यह भी पढ़ें

फिलहाल पूरा मामला पुलिस जांच के दायरे में है. डायरी में लिखी बातें, बरामद चाकू और अन्य सबूतों की फॉरेंसिक व कानूनी जांच जारी है. ऐसे में इस समय किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. अब सबकी नजर पुलिस की आगे की जांच और अदालत की कार्रवाई पर टिकी हुई है, क्योंकि इन्हीं के आधार पर यह साफ होगा कि इस पूरे मामले की असल सच्चाई क्या है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...