Advertisement

Loading Ad...

नजरें कैसे मिलाओगे, शर्मनाक… महुआ, सागरिका समेत कौन हैं ‘दीदी’ के वो चहेते, जो TMC के बागी सांसदों को दे रहे चुनौती

बंगाल गंवाने के बाद TMC में हड़कंप मचा हुआ है. दावा किया जा रहा है पूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद को अमित शाह ने दिल्ली बुलाया था. इसके बाद महुआ मोइत्रा से लेकर कल्याण बनर्जी तक ने उन्हें आईना दिखा दिया.

Source- IANS
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस मानों पतन की ओर बढ़ चली है. विधायकों के बाद सांसद भी टूटने लगे हैं. बागी सांसदों की BJP से नजदीकियों के चलते ममता बनर्जी टेंशन में हैं. इस बीच दीदी के करीबी सांसदों ने बागी नेताओं को खुली चुनौती दी है. 

TMC सांसद महुआ मोइत्रा, सागरिका घोष और कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी की ओर से मोर्चा खो दिया. उन्होंने बागी तेवर दिखाने वाले सांसदों को आईना दिखाते हुए कहा, जनता को क्या मुंह दिखाएंगे. 

कल्याण बनर्जी ने क्या कहा? 

Loading Ad...

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने यूसुफ पठान के दिल्ली जाना दावा करते हुए बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘यूसुफ पठान भूपेंद्र यादव के घर गए थे, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी वहां गए थे. मतलब यह साफ है कि वे BJP में शामिल होने की चर्चा के लिए गए थे. अब वे चाहे जो शब्दों की जादूगरी खेलें लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता मूर्ख नहीं है. मैंने यह जान लिया है कि वे अलग जगह पर चर्चा करते तो मैं सराहना करता, उन्होंने अपना नेता, ममता बनर्जी की जगह नरेंद्र मोदी को चुन लिया है.’ कल्याणा बनर्जी ने कहा, युसुफ पठान ने कहा है कि अमित शाह ने उन्हें फोन करके बुलाया है. वह दिल्ली उन्हीं से मुलाकात करने आए थे. 

Loading Ad...

BJP जनता के बीच नहीं जाने दे रही- कल्याण बनर्जी 

Loading Ad...

कल्याण बनर्जी ने TMC सांसदों से जनता के बीच जाने को कहा है, लेकिन ये भी दावा किया BJP उन्हें जनता के बीच नहीं जाने दे रही है, क्योंकि पार्टी में शामिल करने की पहली शर्त ही ये रख दी. कल्याण बनर्जी ने कहा, पश्चिम बंगाल में सासंदों का कर्तव्य क्या है, वे अपनी जनता के साथ खड़े रहें, उनकी वेदनाओं को समझें. उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में होना चाहिए लेकिन वे यहां नहीं हैं.BJP ने शर्त रखी होगी जब आप शामिल होंगे, तभी जाने देंगे. वे अब बीजेपी से मिले हैं. 10वीं अनुसूची में कहा गया है कि 2 तिहाई बहुमत हो तो दल बदल सकते हैं. आप जाते क्यों नहीं हैं, इकलौती वजह है कि बीजेपी आपको शामिल नहीं करेगी. 

महुआ मोइत्रा ने क्या कहा? 

बागी सांसदों पर महुआ मोइत्रा ने निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, ये सांसद 2024 में TMC के टिकट पर जीते थे. जनादेश NDA के लिए नहीं था. पीली पैंट वाले सभी लालची, मतलबी गद्दार प्लीज़ अब BJP में शामिल हो जाएं. अपनी सीटों से इस्तीफ़ा दें और BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें. देखते हैं आप कितने बड़े हीरो हैं. 
महुआ ने यूसुफ पठान पर भी हमला बोला और कहा, यूसुफ पठान आप दिल्ली इसलिए भाग रहे हैं क्योंकि अमित शाह ने आपको बुलाया है? थोड़ी हिम्मत रखो. आपने इंडिया के लिए खेला, हमारे जिले ने आपको भारी वोट से जिताया. थोड़ी शर्म और हिम्मत रखो.’ इस पोस्ट में महुआ मोइत्रा ने यूसुफ पठान के साथ गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है. 

Loading Ad...

सागरिका घोष ने साधा निशाना 

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने पार्टी से बगावत करने वाले सांसदों पर जमकर भड़ास निकाली है. उन्होंने X एक लंबा पोस्ट करते हुए लिखा, '2024 में मेरे लिए पर्सनल पॉलिटिकल बन गया. सार्वजनिक जीवन में मैंने इसलिए कदम रखा, क्योंकि मेरा दृढ़ विश्वास है कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली BJP भारत के बहुमूल्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रही है और संविधान-विरोधी, सांप्रदायिक विचारधारा वाली मोदी की अगुवाई वाली BJP धार्मिक युद्ध भड़काने में लगी हुई है और इसके खिलाफ विपक्ष के संवैधानिक लड़ाई में मेरा भरोसा है.’

Loading Ad...

सागरिका घोष ने आगे लिखती हैं, ’ममता बनर्जी के असाधारण नेतृत्व में मेरा विश्वास था, विश्वास है और हमेशा विश्वास रहेगा,अपनी अटूट हिम्मत और मूल्य आधारित राजनीति की वजह से वो सभी महिलाओं और वास्तव में सभी नागरिकों के लिए प्रेरणा है. एक पार्टी चिन्ह और एक खास नेतृत्व के नाम के नीचे जीतना और जैसे ही नेता को हार का सामना करना पड़ता है, उस नेता और पार्टी को छोड़ देने वाली संस्कृति मुझे विचित्र लगती है.’ सागरिका घोष ने आगे कहा, 

'अगर आपकी प्रतिबद्धता चुनाव परिणाम से बदल जाती है, तो क्या कभी प्रतिबद्धता थी भी? अगर वफादारी तभी तक रहती है, जबतक जीत है, फिर जनादेश किस लिए था? या फिर जब अमित शाह और उनके साथी एक फोन करते हैं, आप आज्ञाकारी की तरह लाइन में लग जाते हैं और सारी नैतिकता खत्म हो जाती है? शर्मनाक’

Loading Ad...

TMC में चल क्या रहा है? 

8 जून को ममता बनर्जी दिल्ली में INDIA की बैठक में शामिल होने पहुंची थी, उधर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने खेला कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, TMC के 20 सांसदों ने बगावती तेवर दिखाते हुए NDA सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 में से 20 सांसद NDA को समर्थन दे रहे हैं. इनमें से 11 सांसदों ने बंगाल में BJP के प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर पर मीटिंग भी की है. यहां मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें- इधर सोनिया गांधी से गलें मिलीं ‘दीदी’, उधर TMC में हो गया खेला! 20 सांसदों के NDA खेमे में जाने का दावा

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इससे पहले इससे पहले बंगाल में TMC के 58 सांसद अपना अलग गुट बनाकर बगावती रुख अपना चुके हैं. इन विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने का समर्थन किया था. इसके बाद सांसदों ने भी ममता से किनारा करने का मन बना लिया है. बंगाल में हार के बाद से ही विधायकों और सांसदों पर दीदी की पकड़ ढीली पड़ गई है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...