Advertisement
भारत मंडपम में सजी स्वाद की महफिल... PM मोदी के गाला डिनर में पुतिन ने चखा भारतीय जायका, जानें मेहमानों को क्या-क्या परोसा गया
BRICS समिट के दौरान PM मोदी ने नेताओं के लिए खास गाला डिनर आयोजित किया, जिसमें मिलेट पुलाव, पनीर लबाबदार और शहतूत फिरनी समेत भारतीय व्यंजन परोसे गए. रूस के राष्ट्रपति पुतिन डिनर में शामिल हुए, जबकि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद मौजूद नहीं रहे.
Advertisement
BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में भारत की मेजबानी में चल रहे ब्रिक्स (BRICS) समिट के बीच शनिवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मेहमानों के लिए खास रात्रिभोज का आयोजन किया. भारत मंडपम में हुई इस दावत में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए नेताओं और प्रतिनिधियों को भारतीय खान-पान की विविधता का स्वाद चखने का मौका मिला. डिनर के मेन्यू में देश के अलग-अलग इलाकों के मशहूर स्वाद को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया.
पीएम मोदी के इस गाला डिनर कार्यक्रम में रूस के राष्ट्रपति पुतिन समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे लेकिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए. सूत्रों के मुताबिक, डिनर में शामिल न होने की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी. एक सूत्र ने बताया कि शी जिनपिंग आराम करने के लिए अपने होटल लौट गए थे. वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत BRICS के कई अन्य नेताओं ने रात्रिभोज में हिस्सा लिया. आबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद भी डिनर में मौजूद नहीं रहे.
स्टार्टर में खंडवी और खुंब गलौटी ने बढ़ाया स्वाद
Advertisement
आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रात्रिभोज की शुरुआत खास स्टार्टर से हुई. मेहमानों को खंडवी मिलेफॉय परोसी गई, जिसमें स्टीम्ड खंडवी को सरसों, नारियल और करी पत्ते के तड़के के साथ पेश किया गया. इसके साथ केसर आम, माइक्रोग्रीन्स और योगर्ट ड्रेसिंग का इस्तेमाल किया गया था. दूसरी ओर, खुंब गलौटी में हल्के ग्रिल किए गए मशरूम कबाब को मिंट पर्ल्स और शीरमल ब्रेड के साथ परोसा गया.
Advertisement
मुख्य खाने में पनीर से हिमालयी गुच्छी तक
Advertisement
मुख्य भोजन में पनीर लबाबदार खास आकर्षण रहा. पनीर को प्याज और टमाटर की स्वादिष्ट ग्रेवी में तैयार किया गया था. इसके साथ गुच्छी मार्मिक परोसी गई, जिसमें हिमालयी गुच्छी मशरूम और शतावरी को केसर, किशमिश और मामरा बादाम के साथ पकाया गया था. मेन्यू में कैरेट बीन पोरियल भी शामिल था. इसमें गाजर और हरी बीन्स को दक्षिण भारतीय मसालों के साथ पकाकर ताजे नारियल से सजाया गया. थक्काली बेल्ले सारू के रूप में अरहर की दाल का हल्का शोरबा भी परोसा गया, जिसमें टमाटर और करी पत्ते का स्वाद था.
मिलेट पुलाव और चुकंदर का रायता भी मेन्यू में
मेहमानों को मिलेट पुलाव भी परोसा गया. इसे बासमती चावल, बाजरा और खास मसालों से तैयार किया गया था. इसके साथ चुकंदर का रायता और भारतीय ब्रेड की अलग-अलग किस्में भी मेन्यू का हिस्सा रहीं. यानी इस पूरी दावत में भारत के अलग-अलग हिस्सों के स्वाद को एक ही मेज पर समेटने की कोशिश दिखाई दी.
Advertisement
यह भी पढ़े: ‘भारत और चीन एक-दूसरे की ताकत…’, जिनपिंग-मोदी की मुलाकात, आतंक पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश
जलेबी और शहतूत फिरनी से हुआ डिनर का अंत
डिनर के आखिर में मिठाइयों ने महफिल में मिठास घोली. ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी में मौसमी फलों और हल्की क्रीम के साथ जलेबी परोसी गई. वहीं, शहतूत फिरनी को दूध और चावल से धीमी आंच पर तैयार किया गया और ऊपर से शहतूत डालकर सोने की पतली परत से सजाया गया.
Advertisement
100 से ज्यादा कलाकारों ने बांधा समां
गाला डिनर सिर्फ खान-पान तक सीमित नहीं रहा. इस दौरान 100 से ज्यादा कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें ज्यादातर कलाकार भारत के थे. BRICS के अन्य सदस्य देशों के कलाकारों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस तरह डिनर में भारतीय स्वाद के साथ संगीत और संस्कृति की झलक भी देखने को मिली.
यह भी पढ़ें
बताए चलें कि भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS समिट की मेजबानी कर रहा है. समिट के पहले दिन शी जिनपिंग, व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के प्रमुख नेता मौजूद रहे.