Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर डॉक्यूमेंट्री यूट्यूब पर रिलीज, पिता बलकौर सिंह को लगा कोर्ट से झटका

दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर आधारित डॉक्यूमेंट्री आज रिलीज कर दी गई है. यह डॉक्यूमेंट्री बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की तरफ से यूट्यूब पर रिलीज की गई है. कमाल की बात यह है कि इसे सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन वाले दिन रिलीज किया गया है. मशहूर सिंगर का जन्म 11 जून 1993 को हुआ था.

Loading Ad...

पंजाब के दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर आधारित डॉक्यूमेंट्री यूट्यूब पर रिलीज कर दी गई है. मशहूर सिंगर के पिता बलकौर सिंह को मानसा कोर्ट से बड़ा झटका लगा है, जहां उन्होंने मांग की थी कि उनके बेटे के ऊपर आधारित डॉक्यूमेंट्री की रिलीज पर रोक लगे. ऐसे में कोर्ट ने उनकी मांग को नामंजूर कर दिया है. दूसरी तरफ कोर्ट ने बलकौर सिंह की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की तारीख तय की है. 

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर आधारित डॉक्यूमेंट्री यूट्यूब पर रिलीज 

बता दें कि दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर आधारित डॉक्यूमेंट्री आज रिलीज कर दी गई है. यह डॉक्यूमेंट्री बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की तरफ से यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. कमाल की बात यह है कि इसे सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन वाले दिन रिलीज किया गया है. मशहूर सिंगर का जन्म 11 जून 1993 को हुआ था. वहीं मुंबई के जुहू में इसकी रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. 

क्या कुछ है इस डॉक्यूमेंट्री में? 

पंजाब के दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री उनकी हत्या, साजिशों और उनसे जुड़े कई अन्य घटनाओं पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कम उम्र में मशहूर होना और उसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से गोली मारकर हत्या कर देना. इस डॉक्यूमेंट्री में काफी कुछ खास है. इसमें सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने वाले गोल्डी बराड़ से भी बातचीत हुई है. बता दें कि गोल्डी इस हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है. जिसका नाम पुलिस ने नामजद किया है.

Loading Ad...

क्या थी सिद्धू मूसेवाला के पिता की मांग

सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मुंबई में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने के लिए मुंबई महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखा था. उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी और जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज अपनी शिकायत में कहा था कि 'बीबीसी वर्ल्ड सर्विस 11 जून 2025 को 3 बजे जुहू में डॉक्यूमेंट्री दिखाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. यह बिना उनकी अनुमति के बनाई गई है. इसमें मेरे बेटे के बारे में गलत चीजें दिखाई गई हैं और हत्या में नामजद लोगों के इंटरव्यू हैं. ऐसे में हत्या को लेकर चल रहे कानूनी मामले को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में इस डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगाया जाए. इस मामले पर मानसा कोर्ट में भी याचिका दायर थी, जो रद्द कर दी गई है.  

Loading Ad...

कनाडा में छिपा है सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कर्ताधर्ता और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता गोल्डी बराड़ कनाडा में छुपा हुआ है. वहीं लॉरेंस वारदात से कई साल पहले से अभी तक जेल में बंद है. बीबीसी से बातचीत में गोल्डी ने सिद्धू मूसेवाला को लेकर बताया कि 'उसने कुछ ऐसी गलतियां की हैं, जो कभी माफ नहीं किया जा सकता. हमारे पास उसे मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. उसे अपने किए का नतीजा भुगतना ही था, चाहे वह होता या मैं, यह सामान्य सी बात है.'

'लॉरेंस बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला के संपर्क में था'

इस डॉक्यूमेंट्री में गोल्डी बराड़ ने यह भी बताया है कि लॉरेंस और सिद्धू मूसेवाला का रिश्ता बहुत पुराना है. दोनों कई वर्षों से एक- दूसरे के संपर्क में थे. मुझे इसकी जानकारी नहीं है कि दोनों की मुलाकात किसने करवाई. मैंने कभी पूछा भी नहीं, लेकिन वह आपस में बात करते थे. लॉरेंस को खुश करने के लिए सिद्धू मूसेवाला गुड मॉर्निंग और गुड नाइट का मैसेज भेजा करते थे. दोनों के बीच पहला विवाद पंजाब में एक कबड्डी मैच के दौरान हुआ.

Loading Ad...

लॉरेंस बिश्नोई और सिद्धू मूसेवाला की दुश्मनी कब शुरू हुई

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के मुताबिक, पंजाब में एक कबड्डी मैच के दौरान लॉरेंस बिश्नोई और सिद्धू मूसेवाला के बीच दुश्मनी की शुरुआत हुई. जहां इस मैच का आयोजन बिश्नोई गैंग के विरोधी बबीहा गैंग की तरफ से किया गया था. मूसेवाला हमारे विरोधियों को बढ़ावा दे रहे थे. इसकी वजह से लॉरेंस और गैंग के अन्य सदस्य नाराज हो गए. इस दौरान लॉरेंस ने सिद्धू को धमकी दी थी कि वह उन्हें छोड़ेंगे नहीं. हालांकि, लॉरेंस के एक सहयोगी विक्की मिदुखेडा़ की वजह से इस विवाद को सुलझा लिया गया. लेकिन अगस्त 2021 में गैंगस्टरों ने मोहाली में विक्की की गोली मारकर हत्या कर दी. यहीं से सिद्धू मूसेवाला और बिश्नोई गैंग की दुश्मनी शुरू हुई, जहां से पीछे हट पाना काफी मुश्किल था. विक्की की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दुश्मन बबीहा गैंग ने ली थी. 

राजनीतिक और पैसे के दम पर मूसेवाला ने करवाई थी विक्की की हत्या 

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर आधारित डॉक्यूमेंट्री में गोल्डी बराड़ ने बताया है कि 'मुझे पूरा यकीन है कि विक्की की हत्या में मूसेवाला भी शामिल थे. उनके मैनेजर शगनप्रीत सिंह ने हत्या से पहले बंदूकधारियों की मदद की थी. सिद्धू मूसेवाला राजनीतिक नेताओं और पैसे वालों से मिले हुए थे. वह हमारे विरोधियों के लिए राजनीतिक ताकत, पैसे और रिसोर्स के लिए काम करते थे.' 

हमने उनके किए की सजा दी - गोल्डी बराड़ 

गोल्डी बराड़ ने कहा कि 'हम चाहते थे उनके किए की सजा उन्हें मिले. उन पर पर मुकदमा चलना चाहिए था, उन्हें जेल में जाना चाहिए था, लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं सुनी. इसलिए हमने इसे अपने ऊपर ले लिया. जब बहरे कानों को शराफत से कोई आवाज नहीं सुनाई देती. तो गोली की आवाज सुनाई देती है.'

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

'हमें जबरन वसूली गैंग चलाना पड़ता है'

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने बताया कि 'उनका जबरन वसूली गैंग काम का मुख्य हिस्सा है. 4 लोगों का पेट पालने के लिए एक आदमी को पूरी जिंदगी संघर्ष करना पड़ता है. हमें सैकड़ो हजारों लोगों की देखभाल करनी पड़ती है. यह सभी हमारे परिवार की तरह हैं. हमें लोगों से जबरन वसूली करनी पड़ती है. पैसे पाने के लिए हमें डरना पड़ता है.'

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...