NEET का Re Exam भी Social Media पर हुआ Leak? छात्रों का फिर टूटा भरोसा, क्या बोली NTA?
NEET UG 2026: परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें यह दावा किया गया कि NEET (UG) 2026 का प्रश्न पत्र पहले ही टेलीग्राम पर लीक हो गया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता और भ्रम की स्थिति बन गई. कई लोगों ने इसे लेकर सवाल भी उठाने शुरू कर दिए और मामला तेजी से चर्चा में आ गया.
Follow Us:
NEET Re-Exam 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 रविवार (21 जून) को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई..इस बार परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया, जिससे यह साफ़ है कि प्रतियोगिता का स्तर कितना बड़ा था. परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी बड़ी गड़बड़ी के कराने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके. आइए जानते है सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल...
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पेपर लीक का दावा
परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें यह दावा किया गया कि NEET (UG) 2026 का प्रश्न पत्र पहले ही टेलीग्राम पर लीक हो गया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता और भ्रम की स्थिति बन गई. कई लोगों ने इसे लेकर सवाल भी उठाने शुरू कर दिए और मामला तेजी से चर्चा में आ गया.
A video is being circulated on social media claiming that the NEET (UG) 2026 Re-Examination question paper was leaked on Telegram before the examination.#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 21, 2026
❌ This Claim is #FAKE
✅ According to @NTA_Exams, reports alleging paper leak are unfounded and false.
🔗… pic.twitter.com/KisqaBsbML
NTA ने दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इस पूरे मामले पर तुरंत सफाई देते हुए कहा कि वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है. एजेंसी ने स्पष्ट किया कि NEET-UG 2026 परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और कड़ी निगरानी के बीच कराई गई है. NTA ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे किसी भी बिना पुष्टि वाले वीडियो या जानकारी पर भरोसा न करें और न ही इसे आगे शेयर करें.
भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
NTA ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इस तरह की झूठी जानकारी फैलाना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है. एजेंसी ने बताया कि इस फर्जी वीडियो को फैलाने वालों की पहचान की जा रही है और I4C तथा अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
📌 OFFICIAL STATEMENT | NEET (UG) 2026
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 21, 2026
NTA's attention has been drawn to a fabricated video being circulated on social media regarding NEET (UG) 2026. The video is FAKE and the claims it makes are false. The examination was conducted successfully today under comprehensive…
छात्रों और अभिभावकों से खास अपील
एजेंसी ने साफ कहा है कि छात्र और अभिभावक केवल आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ही भरोसा करें. गलत जानकारी से बचना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह से परीक्षा प्रक्रिया की शांति और निष्पक्षता पर असर न पड़े. NTA ने यह भी कहा कि इतने बड़े स्तर की परीक्षा में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.
रिकॉर्ड समय में पूरी हुई बड़ी परीक्षा
यह भी पढ़ें
इस बार की NEET परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया. पिछली बार पेपर लीक की घटना के कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी, लेकिन इस बार पूरी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से आयोजित किया गया. प्रशासन का कहना है कि सभी एजेंसियों के समन्वय से यह परीक्षा रिकॉर्ड समय में सफलतापूर्वक पूरी कराई गई.