Advertisement

Loading Ad...

सोनिया गांधी का 'ब्राह्मण डॉक्टर' ने किया अस्पताल में इलाज? क्यों घिर गए राहुल गांधी, निशिकांत दुबे ने क्यों बोला हमला?

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का सर गंगाराम अस्पताल में किस डॉक्ट ने किया इलाज? आखिर SC/ST डॉक्टर को लेकर क्यों मचा बवाल, देखें पूरा वीडियो, पढ़ें पूरी स्टोरी.

Sonia Gandhi Rahul Gandhi (File Photo)
Loading Ad...

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनका इलाज डॉक्टर अरुप बासु की देख रेख में हुआ. इस दौरान राहुल गांधी की एक तस्वीर और वीडियो पर बवाल मच गया. राहुल ने कथित तौर पर एक तस्वीर शेयर कर कहा कि उन्हें सोफा पर सोना पड़ा, वहां केरल की नर्स थीं, जो कि सबसे अच्छी होती हैं. हालांकि उन्होंने किस संदर्भ में ऐसा कहा, पता नहीं चल पाया है.

सोनिया गांधी के डॉक्टर ब्राह्मण हैं?

राहुल गांधी के इस बयान का जवाब निशिकांत दुबे ने दिया. उन्होंने राहुल के पुराने बयान पर तंज कसते हुए कहा कि सोनिया गांधी का इलाज जिस हॉस्पिटल गंगाराम में हो रहा है वह प्राइवेट अस्पताल है, वहां आरक्षण लागू नहीं है. अब कहा जाने लगा है कि सोनिया गांधी का इलाज कर रहे डॉक्टर, डॉ. अजय स्वरूप संभवत: ब्राह्मण हैं और राहुल ने अपनी मां का इलाज कराने से पहले क्यों नहीं जाति पूछी और क्यों नहीं SC-ST डॉक्टर, यानी कि उनकी जाति पूछकर इलाज करवाया. हालांकि डॉक्टर तो डॉक्टर होते हैं और उनकी जाति नहीं पूछी जाती है. आपको बता दें कि राहुल गांधी AIIMS के डॉक्टर्स की भी जाति और आरक्षण को लेकर कथित तौर पर सवाल उठाते रहे हैं.

Loading Ad...

निशिकांत दुबे ने क्यों काटा बवाल?

Loading Ad...

निशिकांत दुबे ने बीते दिनों अपने बयान में कहा था कि सोनिया गांधी को दुनिया के अच्छे से अच्छे डॉक्टर देखें, ये हम सभी चाहते हैं. सोनिया गांधी भारत की बड़ी नेता हैं. आज भी कांग्रेस का यदि कुछ अस्तित्व बचा है वह सोनिया गांधी के कारण हैं. उन्होंने आगे कहा कि व्यक्तिगत तौर पर सोनिया जी का बहुत सम्मान है. दुबे ने आगे दावा किया कि यदि एम्स में इलाज कराते तो वहां आपको 60% आरक्षण के डॉक्टर मिलते, क्या आपका भरोसा सरकारी अस्पताल में नहीं है... उनका इलाज भी डॉक्टर अरुप बासु कर रहे हैं जो आरक्षित वर्ग के डॉक्टर नहीं हैं...सोनिया गांधी के स्वस्थ होने की कामना हम सभी करते हैं, लेकिन आपने (राहुल गांधी) कांग्रेस की क्या हालत बनाई है. जार्ज सोरोस के कहने पर आप समाज को बांटकर देश क्यों तोड़ना चाहते हैं.

केरल की नर्स को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा?

Loading Ad...

इसके अलावा निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के अस्पताल दौरे को लेकर शेयर किए अनुभव वाले एक वीडियो पर भी कमेंट किया, जिसे उन्होंने अपनी बहन और अपने पूर्व के संसदीय क्षेत्र केरल से भी जोड़ दिया. नेता प्रतिपक्ष ने बुधवार को कहा कि केरल की नर्स राज्य की भावना का उदाहरण हैं क्योंकि वे धर्म, समुदाय या आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर मरीजों के बीच भेदभाव नहीं करती हैं.

आपको बता दें कि राहुल ने यह बातें केरल की एक नर्स के साथ अस्पताल में हुई बातचीत और निजी अनुभव के आधार पर कहीं, जब उनकी मां सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती थीं. इसी वीडियो को कोट करते हुए निशिकांत दुबे ने सवालिया तंज कसा और कहा कि वह (केरल की नर्स) अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से नहीं हैं. कृपया लिखें कि वह भारतीय है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इस पूरे मामले पर, खासकर राहुल गांधी के आरक्षण और अस्पताल में ब्राह्मण डॉक्टर से सोनिया गांधी के इलाज करवाने पर विस्तार से जानने को लेकर इस NMF News के डिस्कशन को देखिए.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...