Advertisement
डिटेक्ट और डिमोलिश...बंगाल में खत्म होंगे शराब-गांजा के अवैध अड्डे, CM सुवेंदु ने DGP को दिए स्पेशल ऑपरेशन के आदेश
बंगाल में CM सुवेंदु ने नशा के अवैध व्यापार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने DGP को कहा है कि 14 दिन के अंदर विशेष अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण करें.
Advertisement
बंगाल में सीएम सुवेंदु अधिकारी की सरकार सामने आने के बाद राज्य में अपराध, अपराधी और उसके पूरे तंत्र पर सख्त एक्शन लिया जा रहा है. सीएम ने ना सिर्फ महिला अत्याचार के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति का ऐलान किया है बल्कि संगठित अपराध को रोकने के लिए ऐतिहासिक एंटी सोशल एक्टिविटी संशोधन कानून भी पारित किया है, जिसके तहत राज्य और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ ना सिर्फ कार्रवाई होगी बल्कि उनकी संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी और शक के आधार पर एक साल तक प्रिवेंटिव डिटेशन में भी रखा जा सकेगा. इन सबके बाद अब बारी ड्रग और नशे के अवैध कारोबार के ऊपर क्रैकडाउन की है. इसी सिलसिले में सीएम ने पुलिस को सख्त निर्देश दिया है.
दो हफ्ते के अंदर बंगाल में नशा के अवैध कारोबार पर क्रैकडाउन
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्य पुलिस को निर्देश दिया कि अगले दो सप्ताह के भीतर पूरे राज्य में चल रहे सभी अवैध शराब और गांजा अड्डों की पहचान कर उन्हें तत्काल ध्वस्त किया जाए.
Advertisement
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले शासनकाल के दौरान राज्यभर में अवैध शराब और गांजा के अड्डों की संख्या बढ़ी, जिससे कई इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा प्रभावित हुई.
Advertisement
उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में पिछले सप्ताह 12 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना में भी आरोपी नशे की हालत में था. उनका कहना था कि इलाके में संचालित किसी अवैध शराब के अड्डे की इस अपराध में अप्रत्यक्ष भूमिका हो सकती है.
सीएम सुवेंदु ने DGP को दिए स्पेशल ऑपरेशन के निर्देश
Advertisement
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने लोगों से भी अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं अवैध शराब या गांजा का अड्डा चल रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को दें.
बारुईपुर के सूर्यपुर क्षेत्र में नए पुलिस थाने का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले जघन्य अपराधों के पीछे कई बार अवैध शराब और गांजा के अड्डे बड़ी वजह बनते हैं. इसलिए ऐसे अड्डों के बारे में पुलिस को जानकारी देना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: नमाज पर रोक, एंट्री पास बंद...कोलकाता एयरपोर्ट से हटेगी 136 साल पुरानी बांकड़ा मस्जिद, दूसरी जगह होगी शिफ्टिंग!
Advertisement
इसके बाद उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिया कि अगले दो सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर पूरे राज्य में अवैध शराब और गांजा के अड्डों की पहचान की जाए और उन्हें ध्वस्त किया जाए.
यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश सीमा से लगे इलाकों में इस तरह की तलाशी और छापेमारी नियमित रूप से की जाती है, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी उसी तरह का अभियान चलाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि गांवों से भी अवैध शराब और गांजा के अड्डों का पूरी तरह सफाया किया जाना चाहिए, तभी समाज को इस "सामाजिक प्रदूषण" से मुक्ति मिल सकेगी.