Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

CJP के संसद मार्च के बीच छावनी में तब्दील दिल्ली! पुलिस-खुफिया एजेंसियां अलर्ट, 'थ्री-टियर' सुरक्षा के इंतजाम

CJP Sansad March Live: कॉकरोच जनता पार्टी को संसद मार्च के ऐलान के बीच दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने धारा 163 लागू करने के साथ-साथ संसद मार्ग सहित कई इलाकों में 'थ्री-टियर' सुरक्षा घेरा बनाया है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

दिल्ली के जंतर मंतर से संसद की ओर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मार्च के ऐलान के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. इसी बीच दिल्ली पुलिस ने संसद के शुरू हो रहे सत्र को लेकर संसद मार्ग और लुटियंस दिल्ली सहित VVIP मूवमेंट वाले इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. वहीं पुलिस की ओर से मार्च को लेकर सख्त चेतावनी जारी की गई है.

आपको बता दें कि संसद के मॉनसून सत्र के बीच CJP के ऐलान के बाद कई इलाकों, दिल्ली, दिल्ली-NCR सहित कई इलाकों से छात्रों, प्रदर्शनकारियों और अभ्यर्थियों का जुटान शुरू हो गया था. इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं. जंतर-मंतर पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. 

जंतर-मंतर से लेकर सेंट्रल विस्टा तक 'थ्री-टियर' सुरक्षा घेरा,

Loading Ad...

राजधानी दिल्ली में किसी भी संभावित विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए सुरक्षा-व्यवस्था को बेहद चाक-चौबंद कर दिया गया है. जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस और शंकर चौक जैसे प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में एक अभेद्य 'थ्री-टियर सुरक्षा ग्रिड' तैयार किया गया है. इस मजबूत किलेबंदी में सुरक्षा की दो परतें दिल्ली पुलिस के जवानों की हैं, जबकि एक परत की कमान पैरामिलिट्री फोर्स के हाथों में सौंपी गई है. इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति या अचानक पैदा होने वाले हालात से तुरंत निपटने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीमों (RRT) को चौबीसों घंटे हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है.

Loading Ad...

बिना अनुमति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, धारा 163 लागू

Loading Ad...

वहीं, बिना अनुमति के सड़क पर उतरने वालों को सख्त संदेश देते हुए नई दिल्ली के डीसीपी (DCP) सचिन शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक आधिकारिक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया है कि, "दिल्ली पुलिस साफ तौर पर यह बता देना चाहती है कि इस तरह के किसी भी विरोध मार्च या जुलूस के लिए न तो कोई अनुमति मांगी गई है और न ही प्रशासन की तरफ से कोई इजाजत दी गई है." पुलिस के इस कड़े रुख से साफ है कि राजधानी में बिना पूर्व अनुमति के किसी भी तरह के जमावड़े या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश से प्रशासन सख्ती से निपटेगा.

अतिसंवेदनशील इलाकों में जमावड़ा बर्दाश्त नहीं करेंगे: पुलिस

Loading Ad...

इसके अलावा राजधानी दिल्ली के अति-सुरक्षित VVIP इलाकों में किसी भी तरह के संभावित मार्च या भीड़ को रोकने के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े और खास इंतजाम किए गए हैं. आपको बता दें कि सेंट्रल विस्टा या लुटियंस जोन खासकर संसद मार्ग पर पड़ने वाले विजय चौक, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री आवास, सेवा तीर्थ, सेल्फी पॉइंट, ट्रांसपोर्ट भवन, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट और इसके आस-पास के सभी संवेदनशील क्षेत्रों को सुरक्षाबलों ने पूरी तरह से अपने घेरे में ले लिया है. प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इन इलाकों में किसी भी तरह का जमावड़ा या प्रदर्शन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मेट्रो-अस्पताल अलर्ट पर, हर गाड़ी पर पैनी नजर

Loading Ad...

इसके अलावा सुरक्षा-व्यवस्था को और पुख्ता बनाए रखने के लिए नई दिल्ली इलाके के तमाम मेट्रो स्टेशनों पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है. सुरक्षा कारणों और हालात को देखते हुए, अगर जरूरत पड़ी तो एहतियात के तौर पर कुछ मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद भी किए जा सकते हैं. इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए आस-पास के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. नई दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर कड़ा पहरा लगा दिया गया है और यहां से गुजरने वाली हर गाड़ी की सघन तलाशी ली जा रही है. वहीं, मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बीजेपी (BJP) मुख्यालय की सुरक्षा भी काफी बढ़ा दी गई है.

इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन करी रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को बड़ा झटका देते हुए 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के पास अनुमति न होने की बात कही थी. 

किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस तैयार!

नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि 20 जुलाई को संसद तक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कथित मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि बीएनएस की धारा 163 लागू है और विरोध प्रदर्शन केवल जंतर-मंतर के निर्धारित स्थल पर पूर्व अनुमति से ही किए जा सकते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि सीजेपी द्वारा मार्च निकालने की अनुमति मांगने वाला कोई आवेदन दिल्ली पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है और न ही कोई अनुमति दी गई है.

उन्होंने कहा कि निषेधाज्ञा के तहत जंतर-मंतर स्थित निर्धारित विरोध स्थल को छोड़कर, पांच या अधिक व्यक्तियों का जमावड़ा, विरोध मार्च या प्रदर्शन पूरी तरह से निषिद्ध हैं. संसद सत्र भी कल से शुरू हो रहा है. इसलिए, जन ​​सुरक्षा, संरक्षा और महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी.

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली पुलिस सभी नागरिकों से कानून का सम्मान करने, किसी भी अनधिकृत सभा या मार्च में भाग लेने से बचने और जन शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून का सम्मान करें.

यह भी पढ़ें

सीजेपी ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च का ऐलान किया है. बीते दिन जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया था. इसके बाद अब सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके भूख हड़ताल पर हैं. सीजेपी जंतर-मंतर से संसद का मार्च करने जा रही  है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि सीजेपी को मार्च करने की अनुमति नहीं मिली है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...