Advertisement
‘तीन महीने की सैलरी काटो, चार्टर्ड प्लेन पर लगे रोक…’ महंगाई पर नेताओं को बुरी लग जाएगी बाबा बागेश्वर की ये बात
बद्रीनाथ में कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने मंहगाई, अर्थव्यवस्था और कॉकरोच जनता पार्टी पर बड़ा बयान दिया. जिसकी काफी चर्चा हो रही है.
Advertisement
Dhirendra Shastri Statement on Inflation: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों उत्तराखंड में कथा कर रहे हैं. कथा के दूसरे दिन उन्होंने अर्थव्यवस्था राजनीति और महंगाई पर बड़ी टिप्पणी की. बाबा बागेश्वर ने कहा, आम जनता से डीजल-पेट्रोल कम जलाने की अपील की जाती है, लेकिन नेताओं के चार्टर्ड विमानों पर भी रोक लगनी चाहिए.
धीरेंद्र शास्त्री का ये बयान काफी चर्चा में है. दरअसल, वे उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में कथा करने पहुंचे थे. यहां उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, हमारा सपना है कि काश भारत का रुपया इतना मजबूत हो कि अमेरिका वाला ट्रंप चच्चा 30 डॉलर दे, तब हम 1 रुपया दें.
महंगाई पर धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा?
Advertisement
बाबा बागेश्वर ने महंगाई और वैश्विक उथल पुथल में संतुलन का संदेश देते हुए राजनीतिक पार्टियों पर बड़ी बात कही. उन्होंने सुझाव दिया कि तीन महीने के लिए नेताओं की सैलरी काटी जानी चाहिए.
Advertisement
कॉकरोच जनता पार्टी पर धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा?
बताया जा रहा है बाबा बागेश्वर बद्रीनाथ में 21 दिनों की कठिन साधना पर थे. इसके बाद सत्यनारायण कथा कर रहे हैं. कथा के दौरान उन्होंने कहा, ‘साधना से निकले तो बहुत कांड हुए भारत में, कॉकरोच निकला. भारत भी गजब है, जिन कॉकरोचों से लोग डरते हैं, उनकी पार्टियां बन गईं, पर इससे यह सिद्ध होता है कि बेरोजगारी तो बढ़ रही है.’
Advertisement
उन्होंने ये भी कहा कि आम जनता से डीजल-पेट्रोल कम जलाने की अपील की जाती है, लेकिन नेताओं के चार्टर्ड विमानों पर भी रोक लगना चाहिए.
गाय को राष्ट्र माता बनाने की मांग पर क्या कहा?
इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने मौलाना मदनी की गाय को राष्ट्र माता बनाने वाली टिप्पणी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘हम लोग गाय को रोटी खिलाते हैं. कुछ लोग रोटी के साथ गाय खाते हैं, लेकिन अब वे भी गोमाता को राष्ट्र माता बनाने के समर्थन में आगे आ रहे हैं. देश बदल रहा है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
धीरेंद्र शास्त्री ने खुद भी गाय को राष्ट्रमाता बनाने वाली मांग पर और जोर दिया. उन्होंने इस पर राष्ट्रव्यापी कैंपेन चलाने की घोषणा करते हुए कहा कि 27 जुलाई को भारत के सभी जिलों में चलाया जाएगा, जिसमें ज्ञापन सौंपने और हस्ताक्षर अभियान शामिल होगा. बाबा बागेश्वर ने कहा कि संतों को भी गाय को राष्ट्र माता बनाने की मांग को और मजबूती देनी होगी.