Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Marathi विवाद पर Ashutosh Rana ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भाषा विवाद नहीं संवाद का विषय

मराठी अस्मिता के नाम पर Raj Thackeray के समर्थक सरेआम सड़क पर गुंडई कर रहे हैं और यूपी-बिहार वाले हिंदी भाषी लोगों को मार पीट रहे हैं जिसकी पूरे देश में आलोचना हो रही है तो वहीं अब बॉलीवुड के विलेन कहे जाने वाले दिग्गज कलाकार आशुतोष राणा ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है और ऐसी बात बोली है जिसे ठाकरे के समर्थक एक बार सुन लेंगे तो भाषा का विवाद ही खत्म हो जाएगा !

Loading Ad...

कोस-कोस पर बदले पानी, तीन कोस पर पानी... ये कहावत तो कभी ना कभी आपने भी जरूर सुनी होगी… जो बताता है भारत जैसे विशाल देश में कैसे थोड़ी-थोड़ी दूर पर ही जीवन शैली, खान-पान और बोलचाल की भाषा भी बदल जाती है… और लोग एक-दूसरे की भाषाओं का समान भी करते हैं... लेकिन महाराष्ट्र का ठाकरे परिवार लगता है भाषा का सम्मान करना भूल गया है… इसीलिये मराठी अस्मिता के नाम पर उनके समर्थक सरेआम सड़क पर गुंडई कर रहे हैं… और यूपी-बिहार वाले हिंदी भाषी लोगों को मार पीट रहे हैं... जिसकी पूरे देश में आलोचना हो रही है… तो वहीं अब बॉलीवुड के विलेन कहे जाने वाले दिग्गज कलाकार आशुतोष राणा ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है… और ऐसी बात बोली है जिसे ठाकरे के समर्थक एक बार सुन लेंगे तो भाषा का विवाद ही खत्म हो जाएगा...

दरअसल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भाषा विवाद कोई नई बात नहीं है… बाल ठाकरे के समय से ही मराठी भाषा के नाम पर यूपी बिहार के लोगों पर अत्याचार होता रहा है... और अब एक बार फिर मराठी भाषा के नाम पर ठाकरे के समर्थकों ने महाराष्ट्र में बवाल काटा हुआ है… कहीं दुकान वालों को पीटा जा रहा है… तो कहीं ऑटो वालों को पीटा जा रहा है… कहीं रेहड़ी-पटरी वालों को पीटा जा रहा है तो कहीं बैंक में घुस कर तोड़फोड़ हो रही है… मराठी भाषा के नाम पर सरेआम हो रही इस गुंडई को लेकर जब बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आशुतोष राणा से सवाल किया गया तो उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से भाषा विवाद पर जवाब देते हुए कहा कि… भाषा संवाद का विषय होती है विवाद का विषय नहीं और भारत संवाद में विश्वास रखता है विवाद में विश्वास नहीं रखता…

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

आशुतोष राणा का जन्म भले ही मध्य प्रदेश में हुआ हो… लेकिन मुंबई उनकी कर्मभूमि रही है और आज भी मुंबई में रहते हैं… और हिंदी के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर मराठी भी बोलते हैं… लेकिन हां किसी के दबाव में आकर नहीं बोलते हैं… जहां हिंदी में संवाद की जरूरत होती है… वहां हिंदी में बात करते हैं और जहां मराठी में संवाद की जरूरत होती है वहां मराठी में बात करते हैं... क्योंकि ये बात वो अच्छी तरह से जानते हैं कि भाषा संवाद के लिए होती है विवाद के लिए नहीं... इतना ही नहीं आशुतोष राणा हिंदी भाषी राज्य मध्य प्रदेश से आते हैं और उनकी पत्नी रेणुका सहाणे एक महाराष्ट्रियन हैं… लेकिन इसके बावजूद उनके घर में भी कभी हिंदी-मराठी को लेकर विवाद नहीं हुआ... क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे की भाषा का सम्मान करना जानते हैं… लेकिन लगता है राज ठाकरे के समर्थक ये बात नहीं समझ रहे हैं… इसीलिये मराठी भाषा के नाम पर हिंदी बोलने वाले यूपी-बिहार के लोगों को मारने पीटने पर उतारू हैं… ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए आशुतोष राणा ने जो कहा है कि भाषा संवाद का विषय होता है विवाद का नहीं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...