Advertisement
तीन दिन पहले जिस छात्रा के साथ साझा किया था मंच, उसकी मौत से टूट गए CM नायडू, दिए जांच के आदेश
तीन दिन पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करने वाली 10वीं की छात्रा ने मुर्रम शिवानी ने आत्महत्या कर ली है. CM नायडू ने मंच से ही छात्रा की तारीफ की थी.
Advertisement
आंध्र प्रदेश के पोलावरम की एक स्कूली छात्रा ने सुसाइड कर लिया. छात्रा का नाम मुर्रम शिवानी है, उसकी मौत ने राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को भी झकझोर दिया, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही शिवानी ने CM नायडू के साथ मंच साझा किया था.
छात्रा मुर्रम शिवानी सरकारी स्कूल में 10वीं क्लास की छात्रा थीं. हाल ही में पोलावरम में ’मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग' के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू के साथ उन्होंने मंच साझा किया था. शिवानी ने हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने अपने माता-पिता के सपने पूरे न कर पाने के लिए उनसे माफी मांगी. हालांकि आत्महत्या का असल कारण क्या रहा यह अभी पता नहीं चल पाया है.
मुख्यमंत्री ने की थी तारीफ
Advertisement
बताया जा रहा है रामपाचोडावरम के जिला परिषद हाई स्कूल में 'मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग 4.0 के दौरान शिवानी मुख्यमंत्री के बगल में बैठीं थीं. वह इर्लापल्ली गांव में अपनी दादी के साथ रहती थी. जबकि माता-पिता कोरुकोंडा के एक होटल में काम करते हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Advertisement
पढ़ाई में होनहार मानी जाने वाली शिवानी ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में 'मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग 4.0 में अपने भाषण से सबका ध्यान खींचा था. उसने अपनी कड़ी मेहनत से 'शाइनिंग स्टार अवॉर्ड' जीतने की इच्छा जताई थी. इस दौरान मुर्रम शिवानी ने मंच पर शानदार भाषण भी दिया था.
मुर्रम शिवानी के भाषण के बाद, मुख्यमंत्री ने उन्हें बुलाया और अपने बगल में बिठाया. CM नायडू ने उससे बातचीत भी की थी. मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि मुर्रम शिवानी के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है. उन्होंने अधिकारियों को शिवानी की मौत की गहन जांच करने का आदेश दिया.
Advertisement
छात्रा की मौत पर भावुक हुए CM नायडू
मुख्यमंत्री नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छात्रा शिवानी की फोटो शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, यह दुखद है कि रामपाचोडावरम में मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग के दौरान मंच पर इतने उत्साह के साथ बोलने वाली शिवानी ने अपनी जान दे दी. मुझे उस दिन अपनी पढ़ाई और अपनी बड़ी महत्वाकांक्षाओं के बारे में कही गई उनकी (मुर्रम शिवानी) बातें याद हैं.
CM नायडू ने हैरानी जताते हुए कहा, ‘इतने उज्ज्वल भविष्य वाली आदिवासी लड़की का इस तरह से जान गंवाना दिल तोड़ने वाला है. चाहे कारण कुछ भी हों, यह बात मुझे बहुत परेशान करती है कि वह अपने सपने पूरे करने से पहले ही चली गई.’
Advertisement
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘छात्रों और युवाओं को चुनौतियों और मुश्किलों का सामना मजबूती से करना चाहिए. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे दबाव, निराशा या हताशा के आगे न झुकें. हर समस्या का समाधान होता है. कृपया अपना दुख और परेशानी अपने परिवार, दोस्तों और अपनों के साथ साझा करें. दबाव से उबरें और अपने सपनों को सच करने के लिए आगे बढ़ें. मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि सरकार हर तरह से आपके साथ खड़ी है.’
स्कूल में मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग इवेंट चला रही सरकार
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और शिक्षा मंत्री नारा लोकेश खुद स्कूलों में जाकर मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने 24 जुलाई को रामपाचोडावरम के जिला परिषद हाई स्कूल में आयोजित मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग में हिस्सा लिया था. उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत की. उन्होंने छात्रों के साथ लंच भी किया.
Advertisement
यह भी पढ़ें- कौन हैं झंडू कुमार? बीमारी से लड़ाई के बीच सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया, अब भारत के लिए जीता पहला मेडल, फैन हुए PM मोदी
राज्य सरकार, छात्रों की बेहतर प्रगति के लिए अभिभावकों, शिक्षकों और समुदायों को एक साथ लाने के मकसद से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में 'मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग का आयोजन कर रही है.
यह भी पढ़ें
With IANS Input