Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

संसद में जोरदार हंगामा, PM आवास के बाहर धरना के बाद काले कपड़े पहनकर सदन में आए राहुल गांधी, सरकार पर हमलावर विपक्ष

प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने के दूसरे दिन कांग्रेस ने सरकार को एक बार फिर घेरने का मन बना लिया है. राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद काले पहनकर संसद में आए हैं. कहा जा रहा है कि विपक्ष नीट मामले पर माहौल को भुनाने को कोई मौका नहीं चूकना चाह रहा है.

Image Source-IANS
Loading Ad...

CJP के प्रोटेस्ट और प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस सांसदों के धरना के बाद एक बार फिर कांग्रसी-विपक्षी सांसदों ने संसद में भी विरोध करने का फैसला किया है. इसी सिलसिले में विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद भवन पहुंच गए हैं. इस दौरान सरकार और  शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है.

संसद में काले कपड़े पहनकर आए कांग्रेसी सांसद

कांग्रेस की नीट के मामले में बढ़ी अचानक सक्रियता को देश में युवाओं के मूड और प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है. पिछले एक महीने से CJP के प्रदर्शन पर कांग्रेस की ओर से खामोशी को से नेगेटिव संदेश जा रहा था. इसी सिलसिले में सपा सहित अन्य दलों के साथ कांग्रेस ने सरकार को घेरने और एकजुट विपक्ष के तौर पर दिखने की रणनीति अपनाई है. कांग्रेस ने बीती शाम पीएम आवास के बाहर धरना दिया था और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात में कई मांगे रखी थीं. हालांकि सरकार की ओर से मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की ओर से वादाखिलाफी की गई है और राहुल अपने ही वादे से मुकर गए हैं.

Loading Ad...

कांग्रेस और विपक्षी सांसदों के विरोध को लेकर कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि सभी विपक्षी सांसद प्रदर्शनकारी छात्रों और सांसदों पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में काले कपड़े पहनकर आए हैं.

Loading Ad...

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री से बात करते हुए विपक्ष ने पांच मांगें रखीं थीं.

1. शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

Loading Ad...

2. गृहमंत्री का दोनों सदनों में बयान

3. सदन में इस मामले की विस्तृत चर्चा

4. छात्रों के मुद्दे को सुना जाए

Loading Ad...

5. प्रदर्शन के दौरान हिंसा की निष्पक्ष जांच

इससे पहले देर शाम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलावा पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया था. प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हटाया था और राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया था.

Loading Ad...

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष के कई नेताओं ने संसद भवन से मार्च निकाला था. यह मार्च प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचा और फिर सभी नेता वहीं धरने पर बैठ गए. केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह उनसे बातचीत करने पहुंचे, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही.

इसके बाद प्रदर्शनकारियों से पीएम आवास के पास से हटने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस सभी नेताओं को जबरन बसों में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले गई. प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग थाना, राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम और अन्य कई सांसदों को किंग्सवे कैंप क्षेत्र में ले जाया गया था.

Loading Ad...

इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को छोड़ा गया. दिल्ली पुलिस द्वारा छोड़े जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमसे कोई बातचीत नहीं की गई. हम इस मुद्दे को संसद में फिर से उठाएंगे.

उन्होंने कहा, "मेरे भाई बहुत मजबूत हैं, वह सब बर्दाश्त कर लेंगे. सोमवार को छात्रों के साथ जो हुआ, वह गलत था. ये बच्चे और युवा हमारे देश के भविष्य हैं. जब हम संसद में कहते हैं कि हम चर्चा चाहते हैं, तो वे वंदे मातरम पर चर्चा की बात करते हैं. इसका मतलब क्या है? अगर हम अपने युवाओं को ही नहीं बचा सकते और सुरक्षित नहीं रख सकते, अगर हम अपने बच्चों पर दमन करेंगे, उन्हें मारेंगे-पीटेंगे, तो कैसे चलेगा?"

यह भी पढ़ें

इस बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, हर जोर आजमा लो, सारी ताकत लगा लो, छात्रों के इंसाफ की यह लड़ाई अब न रुकेगी, न झुकेगी."

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...