Advertisement
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी ने UAE प्रेसिडेंट को किया कॉल, होर्मुज को लेकर बनी खास रणनीति
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने शांति का संदेश दिया है. पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से फोन पर बात कर क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने ईद की हार्दिक शुभकामनाएं.
Advertisement
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है. इस बीच भारत ने एक बार फिर शांति और स्थिरता का स्पष्ट संदेश दिया है. पीएम मोदी (Narendra Modi) ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान (Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan) से मंगलवार को फोन पर बातचीत की. इस दौरान दोनों के नेताओं के बीच क्षेत्र की मौजूदा परिस्थिति पर गंभीर चर्चा की और दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.
भारत ने UAE पर हुए हमले की निंदा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत के दौरान यूएई (UAE) पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने साफ़तौर पर कहा कि भारत इस तरह के किसी भी हमले की खिलाफ है, जिसमें आम नागरिकों की जान चली जाए. जिसमें वह हमेशा शांति और मानव जीवन को सर्वोपरि मानता है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने उन्हें ईद के लिए अग्रिम बधाई भी दी.
Advertisement
PM मोदी ने साझा की जानकारी
Advertisement
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि 'मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. हमने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. हमने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए सभी हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई, जिनमें निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा. हम होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमत हुए. हम क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे.'
UAE में अलर्ट
Advertisement
इस बीच, पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था. दरअसल, ईरान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया. दुबई में तड़के विस्फोट जैसी आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया. हालांकि, हालात जल्द ही नियंत्रण में आ गए और हवाई क्षेत्र को फिर से खोल दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब स्थिर है और उड़ानों का संचालन सामान्य हो गया है. इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि क्षेत्र में तनाव कितना गहरा है और किसी भी समय स्थिति बिगड़ सकती है.
युद्ध ने बधाई वैश्विक चिंता
दूसरी ओर, इजराइल और ईरान के बीच भी तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच इजराइल ने ईरान की राजधानी पर बड़े हमलों की घोषणा की है, वहीं लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी गई है. इन घटनाओं ने पूरे पश्चिम एशिया को अस्थिर कर दिया है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि ऐसे समय में भारत और यूएई जैसे देशों का शांति के लिए आगे आना बेहद महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति नाह्यान की बातचीत से यह साफ है कि दोनों देश मिलकर क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा बहाल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे.