कांग्रेस ने जितने कमाए नहीं उससे ज्यादा उड़ा दिए, BJP की कमाई 6,769 करोड़, जानें देश के बड़े दलों की इनकम रिपोर्ट

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने वित्तीय साल 2024-25 के लिए राष्ट्रीय पार्टियों की इनकम रिपोर्ट जारी की है. देश की किस राजनीतिक पार्टी के पास सबसे ज्यादा पैसा है. ये साफ हो गया.

देश की राजनीतिक पार्टियों के पास पैसों की कोई कमी नहीं है. चुनावी रैलियों में हाई प्रोफाइल इंतजाम औैर ताम झाम और बेहिसाब खर्चा पार्टियों की रईसी को साफ-साफ दर्शाता है, लेकिन अभी भी बड़ा सवाल ये है कि देश की किस राजनीतिक पार्टी के पास सबसे ज्यादा पैसा है. ADR की रिपोर्ट में इसका जवाब मिल गया है. 

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने वित्तीय साल 2024-25 के लिए राष्ट्रीय पार्टियों की इनकम रिपोर्ट जारी की है.  जिसके मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी की इनकम सबसे ज्यादा है,. BJP की कुल आय 6,769.15 करोड़ है. 

जानें पार्टियों की इनकम रिपोर्ट 

ADR ने पार्टियों की जो इनकम रिपोर्ट जारी की है. इनमें से अकेले BJP के पास 6 पार्टियों की आय का 85% हिस्सा है. 

  • भारतीय जनता पार्टी की इनकम- 6,769.15 करोड़
  • कांग्रेस- 918.29 करोड़ 
  • CPI (मार्क्सिस्ट)- 172 करोड़ 
  • BSP- 58 करोड़ 
  • AAP- 39 करोड़ 
  • नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPEP)- 2 करोड़ 

इस रिपोर्ट के हिसाब से कांग्रेस की इनकम में भारी गिरावट आई है. ADR की पिछली 2023-24 की रिपोर्ट में कांग्रेस की इनकम 1230.73 करोड़ थी, जो इस बार की 2024-25 रिपोर्ट में 918.29 करोड़ रह गई. यानी पिछली बार से 25.39% कम. जबकि रिपोर्ट में आम आदमी पार्टी की इनकम में 73.20% बढ़ी है. पिछले दो बार से BJP की इनकम में बढ़ोतरी देखी गई है. 

कांग्रेस ने आय से ज्यादा किया खर्च

कांग्रेस ने घटती इनकम के बावजूद मोटा खर्चा किया है. कांग्रेस की कमाई 918.29 करोड़ है. जबकि खर्च 1,111.95 करोड़ है. दूसरी ओर BJP ने चुनाव प्रचार और प्रशासनिक कामों पर 3,335.37 करोड़ खर्च किए, ये पार्टी की कुल आय का आधा हिस्सा भी नहीं है. 

कैसे होती है राजनीतिक दलों की कमाई? 

राजनीतिक दलों के पास कमाई का मेन जरिया चंदा है. BJP ने अपनी कुल कमाई का 90.48% हिस्सा चंदे से जुटाया गया है. तो वहीं, कांग्रेस ने चंदे और कूपन बेचकर कमाई की है. 

BJP को इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिला सबसे ज्यादा चंदा

चुनाव आयोग के मुताबिक, साल 2024-25 में चुनाव आयोग ने खुद बता दिया है. इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए सबसे ज्यादा चंदा जुटाने वाली पार्टी BJP है. भारतीय जनता पार्टी को BJP से करीब तीन गुना ज्यादा चंदा मिला है. 

यह भी पढ़ें- Electoral Trust: BJP को मिला 959 करोड़ का चंदा, कांग्रेस के खाते में आए 313 करोड़, जानें बाकी दलों की झोली कितनी भरी?

चुनाव आयोग (Election Commission) की वेबसाइट पर अपलोड रिपोर्ट के मुताबिक, BJP को इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए 959 करोड़ रुपए मिले हैं. वहीं, कांग्रेस को इलेक्टोरल ट्रस्ट से 313 करोड़ का चंदा मिला है. जबकि कांग्रेस को कुल चंदा 517 करोड़ मिला है. इनमें टाटा ग्रुप के नियंत्रण वाले ट्रस्ट प्रोगेसिव इलेक्टोरल ने BJP को सबसे ज्यादा 757.6 करोड़ का चंदा मिला है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →