Advertisement

Loading Ad...

काशी में विकास का नया अध्याय: दो दिवसीय दौरे पर यूपी आएंगे पीएम मोदी, कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. उनके इस दौरे को प्रदेश के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Image Credits: X/@myogiadityanath
Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश आने वाले हैं. इस दौरान पीएम मोदी कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी खुशी जताई और कहा कि काशी आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनने जा रही है. पीएम मोदी द्वारा विकास कार्यों के होने वाले लोकार्पण और शिलान्यास से पूरे पूर्वांचल को नई दिशा मिलेगी. 

दो दिवसीय दौरे पर यूपी आएंगे पीएम मोदी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "अविनाशी काशी आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनेगी. पीएम मोदी के कर-कमलों से विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, पूरे पूर्वांचल के भविष्य को नई दिशा देगा."

Loading Ad...

पीएम मोदी कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Loading Ad...

सीएम योगी ने आगे कहा, "मातृशक्ति के सशक्तीकरण को समर्पित 'महिला सम्मेलन' में पीएम मोदी का अमूल्य पाथेय हम सभी को प्राप्त होगा. साथ ही, बनास डेयरी के 3,21,813 दुग्ध उत्पादकों को बोनस हस्तांतरण तथा बनारस-पुणे एवं अयोध्या-मुंबई को जोड़ने वाली 'अमृत भारत एक्सप्रेस' ट्रेनों का शुभारंभ आस्था और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगा. उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की ओर से बाबा विश्वनाथ की नगरी में आपका हार्दिक स्वागत प्रधानमंत्री मोदी."

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी पीएम के दौरे को लेकर एक्स पर पोस्ट किया और कहा, "राष्ट्रसेवा के प्रति सदैव समर्पित, जनसेवा और सुशासन के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!"

Loading Ad...

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पीएम मोदी का प्रदेशवासियों की ओर से किया हार्दिक स्वागत 

वहीं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी पीएम मोदी के आगमन को जनसेवा और सुशासन का प्रतीक बताया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "जनसेवा और सुशासन के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाबा विश्वनाथ की पावन धरा वाराणसी, उत्तर प्रदेश आगमन पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन."

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आपका बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी आगमन पर समस्त कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे, जो प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इसके अलावा, पीएम एक बड़े महिला सम्मेलन में भी शामिल होंगे और वाराणसी में 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...