चुनाव में कुत्ते की जीत! इस शहर में कुत्ता बना मेयर, जानिए कैसे मिली उसे यह अनोखी जिम्मेदारी!
क्या कभी आपने सुना हैं कि किसी कस्बे में मेयर एक कुत्ता हो ? हां, आपने बिलकुल सही सुना! कलिफ़ोर्निया के एक छोटे से कस्बे इडलीवाइल्ड ने यह परंपरा शुरू की हैं, जो ना सिर्फ मजेदार हैं, बल्कि यह एक नई सोच को भी दर्शाता हैं.
Follow Us:
हमारे दिमाग में एक शहर का मेयर हमेशा एक इंसान की छवि लेकर आता हैं, जो शहर के फैसले करता हैं, नेताओं से मिलकर योजनाएं बनाता हैं और जनता की समस्याओं का हल करता हैं, लेकिन क्या कभी आपने सुना हैं कि किसी कस्बे में मेयर एक कुत्ता हो ? हां, आपने बिलकुल सही सुना! कलिफ़ोर्निया के एक छोटे से कस्बे इडलीवाइल्ड ने यह परंपरा शुरू की हैं , जो ना सिर्फ मजेदार हैं, बल्कि यह एक नई सोच को भी दर्शाता हैं.
कुत्ते को मिला "मेयर" का पद
इडलीवाइल्ड, जो एक शांत और खूबसूरत पहाड़ी कस्बा है, ने 2012 में एक फंड रेजिंग इवेंट के दौरान एक गोल्डन रिट्रीवर को अपना मानद मेयर चुना था. इस पहल का मकसद कस्बे में फंड इकट्ठा करना था, लेकिन यह इतना दिलचस्प और अलग था कि जल्द ही यह एक परंपरा बन गई. अब हर साल लोग इस खास घटना का हिस्सा बनने के लिए इडलीवाइल्ड आते हैं.
कुत्ते मेयर की शुरुआत
इस परंपरा की शुरुआत मेयर वैक्स 1 से हुई थी, जो पहले कुत्ते मेयर थे. उन्हें एक एनिमल सिक्योरिटी सोसाइटी द्वारा चैरिटी वोटिंग के जरिए चुना गया था. इस मतदान में हर व्यक्ति को वोट देने के लिए पैसे दान करने होते थे, और जो कुत्ता सबसे ज्यादा पैसे जुटाता, उसे मेयर बना दिया जाता था. यह वोटिंग एक तरह से मजेदार और समाजसेवी तरीका था, जहां लोग पैसे दान कर अपने पसंदीदा कुत्ते को मेयर बना सकते थे.
कुत्ते मेयर का काम
हालांकि, इस कुत्ते के पास कोई राजनैतिक अधिकार नहीं होते थे, लेकिन इसका पद बहुत सम्मानजनक होता था. कुत्ते मेयर का मुख्य कार्य कस्बे के कार्यक्रमों में शामिल होना और लोगों से मिलना था. मेयर मैक्स 1 ने अपनी "कार्यक्षमता" के दौरान पर्यटकों के साथ फोटो खिंचवाए, स्कूलों में बच्चों के बीच गए और शहर के दूसरे आयोजनों में भी हिस्सा लिया. मैक्स के बाद इस पद पर अन्य कुत्तों को भी चुना गया, और यह परंपरा लगातार जारी रही. आज भी जब आप इडलीवाइल्ड जाते हैं, तो वहां आपको अक्सर "डॉग मेयर" के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिलता है.
एक अनोखी परंपरा जो राजनीति से दूर है
स्थानीय लोग इस कुत्ते को मेयर मानने की बजाय एक प्रतीक मानते हैं.. यह परंपरा कस्बे की सामूहिक भावना और समुदाय को जोड़ने का काम करती है. इस पहल को राजनीति और विभाजन से दूर, एकजुटता और प्यार के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. मेयर का पद किसी विवाद या राजनीति का हिस्सा नहीं होता, बल्कि यह एक सरल और सहज परंपरा बन चुका है, जो सभी को जोड़ने का काम करता है.
वैश्विक पहचान
यह भी पढ़ें
समय के साथ यह अनोखी परंपरा इडलीवाइल्ड को दुनिया भर में मशहूर कर चुकी है. हर साल हजारों लोग इडलीवाइल्ड आते हैं, ताकि वे इस अनोखी परंपरा का हिस्सा बन सकें और कुत्ते मेयर के साथ तस्वीरें खिंचवा सकें. यह छोटे कस्बे को वैश्विक पहचान दिला चुका है, और अब यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका है.इडलीवाइल्ड के इस कदम ने यह साबित कर दिया कि दुनिया को एकजुट करने के लिए हमेशा इंसान की जरूरत नहीं होती..कभी-कभी, यह सादगी और मासूमियत, जैसे कि एक कुत्ता, हमें सिखाता है कि समुदाय और प्रेम की ताकत राजनीति से कहीं ज्यादा बड़ी होती है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें