Advertisement
गलत जूते या हील्स पहनने से शरीर को हो सकता है नुकसान, फैशन के चक्कर में ख़राब न करें पैरों की सेहत
साइंस कहता है की हमारे फुटवियर का सीधा संबंध पैरों की चाल, दबाव और शरीर के निचले हिस्से की मूवमेंट से है। गलत डिजाइन या गलत साइज का फुटवियर आपने पहना तो आपके पैरों के साथ-साथ शरीर के निचले हिस्से में कई तरह की समस्याएँ हो सकती हैं।
Advertisement
ज्यादातर लोग अपने पहनावे, हेयरस्टाइल और फिटनेस पर तो पूरा ध्यान देते हैं लेकिन अक्सर पैरों में क्या पहन रहे हैं, इसपर कोई इतना गौर नहीं करता। फुटवियर खरीदते समय ध्यान अक्सर सिर्फ डिजाइन, रंग, ब्रांड और कीमत पर ही अटक जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप पैरों में क्या पहन रहे हैं इसका असर सिर्फ आपके लुक पर नहीं, बल्कि आपकी सेहत पर भी पड़ता है?
साइंस कहता है की हमारे फुटवियर का सीधा संबंध पैरों की चाल, दबाव और शरीर के निचले हिस्से की मूवमेंट से है। गलत डिजाइन या गलत साइज का फुटवियर आपने पहना तो आपके पैरों के साथ-साथ शरीर के निचले हिस्से में कई तरह की समस्याएँ हो सकती हैं।
किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
Advertisement
अगर जूता पैर से छोटा है या बहुत टाइट है तो पैर की उंगलियों को सही जगह नहीं मिलती। इससे उंगलियों पर लगातार दबाव पड़ता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर पैरों में दर्द, छाले, कॉर्न और त्वचा पर मोटी परत जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
Advertisement
कई लोग जूता खरीदते समय सिर्फ यह देखते हैं कि पैर उसमें आ रहा है या नहीं। लेकिन जूते की चौड़ाई भी उतनी ही जरूरी है। अगर आगे से जूता बहुत संकरा है तो पैर की उंगलियां आपस में दब सकती हैं। इससे चलने में परेशानी और पैरों में दर्द हो सकता है। इसलिए ऐसा जूता बेहतर माना जाता है जिसमें उंगलियों को थोड़ा फैलने की जगह मिले।
हील्स से पैरों को हो सकता है नुकसान
Advertisement
अगर आप लगातार हाई हील पहनते हैं तो यह सिर्फ पैरों तक सीमित असर नहीं डालती। रिसर्च में हाई हील्स को पैर की बनावट में बदलाव, मस्कुलोस्केलेटल दर्द और चोट के बढ़े हुए खतरे से जोड़ा गया है। एक अन्य मेटा-एनालिसिस में पाया गया कि ऊंची हील पहनने पर चलते समय घुटने पर पड़ने वाले कुछ लोड और मोमेंट बढ़ जाते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कभी-कभार हील पहनना हर किसी के लिए नुकसानदायक है। रोजाना लंबे समय तक हाई हील पहनना पैरों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है।
हमारे पैर जमीन पर शरीर का वजन संभालते हैं। जूते का आकार और डिजाइन बदलने पर चलने का तरीका भी थोड़ा बदल सकता है। अगर जूता सही फिट नहीं है तो पैर को सामान्य तरीके से रखने में दिक्कत हो सकती है। इसी वजह से लंबे समय तक गलत फुटवियर पहनने पर दर्द या असहजता महसूस हो सकती है।
साइंस के मुताबिक, जूता ऐसा होना चाहिए जिसमें पैर आराम से रहे। उंगलियों पर ज्यादा दबाव न पड़े, एड़ी बार-बार जूते से बाहर न निकले और चलते समय पैर को परेशानी न हो। अगर जूता पहनने के कुछ देर बाद ही पैर में दर्द, जलन या दबाव महसूस होने लगे तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Advertisement
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.