प्यार का पल होगा और भी खास.. Valentine Day पर इस ऑनलाइन साइट से लें परफेक्ट आउटफिट आइडियाज

आज का वैलेंटाइन फैशन का फोकस ऐसे कपड़ों पर है जो रिलैक्स्ड होने के साथ-साथ सोच-समझकर चुने गए हों, स्टाइलिश हों लेकिन जरूरत से ज्यादा ओवरडन न लगें.

प्यार का पल होगा और भी खास.. Valentine Day पर इस ऑनलाइन साइट से लें परफेक्ट आउटफिट आइडियाज

Valentine Day Outfit Ideas: वैलेंटाइन डे डे अब सिर्फ कैंडल-लाइट डिनर और गैस्चर तक सीमित नहीं रह गया है. आज यह हर तरह के रिश्तों और जुड़ाव का जश्न मनाने का दिन बन चुका है. चाहे वह एक सुकून भरी कॉफी डेट हो, मूवी नाइट, या फिर ऐसा लंबा ब्रंच जो शाम की प्लानिंग तक खिंच जाए- आधुनिक वैलेंटाइन डे वार्डरोब पूरी तरह से एक्सप्रेशन पर आधारित है. 

आज का वैलेंटाइन फैशन का फोकस ऐसे कपड़ों पर है जो रिलैक्स्ड होने के साथ-साथ सोच-समझकर चुने गए हों, स्टाइलिश हों लेकिन जरूरत से ज्यादा ओवरडन न लगें. इस सीजन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Myntra एक से बढ़कर एक आउटफिट आइडिजाय लाया है. जो आपके हर मूड और शेड्यूल के हिसाब से परफेक्ट है. ट्रेंड यह है कि किसी तय नियम को फॉलो करने के बजाय उस पल, उस मूड और उस रिश्ते के हिसाब से कपड़े पहने जाएं- चाहे आप रोमांटिक फील में हों, लो-की प्लान हो, या पूरी तरह खुद के अंदाज़ में रहना चाहते हों. 

क्लास और कैजुअल दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन 

एलिवेटेड कैज़ुअल्स, स्मार्ट मिक्स-एंड-मैच सेपरेट्स से लेकर ऐसे स्टेटमेंट पीसेज़ तक, जो दिन से रात तक आसानी से ट्रांज़िशन कर जाएं, ये आउटफिट आइडियाज़ आपके वाइब, आपके प्लान और आपके पर्सनल स्टाइल से मेल खाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, चाहे आपकी डेट जैसे भी आगे बढ़े. 

कॉफी डेट्स और कैज़ुअल कैच-अप्स

लो-की प्लान्स के लिए ऐसे आउटफिट्स की जरूरत होती है जो आरामदायक होने के साथ-साथ सलीकेदार भी लगें. ट्रेंडी टी-शर्ट्स, हल्के-फुल्के ड्रेसेज, रिलैक्स्ड को-ऑर्ड सेट्स और अच्छी तरह फिटेड डेनिम जैसे आसान सिलुएट्स इस मौके के लिए परफेक्ट रहते हैं. स्नीकर्स, लोफर्स या फ्लैट्स के साथ ये लुक्स नेचुरल और अनकंप्लिकेटेड महसूस होते हैं, जो लंबी बातचीत और तय समय से ज्यादा चलने वाली डेट्स के लिए एकदम सही हैं. 

मूवी नाइट्स और घर पर डेट्स

जब प्लान घर पर रहने का हो, तो कम्फर्ट सबसे अहम हो जाता है, लेकिन उसमें एक फैशन का टच होना भी जरूरी है. सॉफ्ट लाउंजवियर सेट्स, रिलैक्स्ड जॉगर्स, ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट्स और स्ट्रेच-फ्रेंडली सेपरेट्स कोज़ी और पुट-टुगेदर लुक के बीच सही बैलेंस बनाते हैं. सटल रंग, मिनिमल प्रिंट्स और ब्रीदेबल फैब्रिक्स माहौल को आसान और नेचुरल बनाए रखते हैं, फिर भी लुक सोच-समझकर तैयार किया हुआ लगता है. 

रोमांटिक डिनर डेट्स

डिनर प्लान्स वह मौका होते हैं जब आप अपने लुक को थोड़ा और एलिवेट कर सकते हैं, लेकिन बिना हद से ज्यादा सजने के। स्लीक ड्रेसेज़, सैटिन फिनिश, स्ट्रक्चर्ड शर्ट्स, टेलर्ड ट्राउज़र्स और रिफाइंड एथनिक सिलुएट्स लुक में सही मात्रा में ड्रामा जोड़ते हैं.  क्लासिक रंग, साफ-सुथरी टेलरिंग और सोच-समझकर चुने गए एक्सेसरीज़ लुक को पॉलिश्ड बनाते हैं, जिससे आप कॉन्फिडेंट, एलिगेंट और डेट-रेडी नजर आते हैं. 

ऑल-डे डेट्स

जो डेट्स पूरे दिन चलती हैं, उनके लिए ऐसे आउटफिट्स चाहिए जो हर पल के साथ एडजस्ट कर सकें. जैसे को-ऑर्ड सेट्स, मिडी ड्रेसेज़, स्मार्ट कैज़ुअल सेपरेट्स और वर्सेटाइल एथनिक वियर ब्रंच से लेकर शाम की प्लानिंग तक सहज रूप से फिट हो जाते हैं.  यहां लेयरिंग अहम भूमिका निभाती है, हल्की जैकेट्स, श्रग्स या रिलैक्स्ड ब्लेज़र्स, जिन्हें मूड और जरूरत के हिसाब से पहना या उतारा जा सकता है. 

वैलेंटाइन भी फर्स्ट डेट भी 

वैलेंटाइन के साथ पहली डेट यानी डेडली कॉम्बिनेशन. ऐसे में कपड़े चुनते समय कोशिश होती है कि मेहनत और सहजता के बीच सही संतुलन बने. लीन सिलुएट्स, फ्लैटरिंग फिट्स और न्यूट्रल या सॉफ्ट कलर पैलेट ऐसा लुक तैयार करते हैं जो अपनापन भी दिखाए और पुट-टुगेदर भी लगे. यहां फोकस कम्फर्ट और कॉन्फिडेंस पर होता है, ताकि आपकी पर्सनैलिटी बिना किसी बनावट के खुद-ब-खुद सामने आ सके. 

गैलेंटाइन, ब्रॉ डेट्स और सेल्फ-लव प्लान्स

वैलेंटाइन डे सिर्फ रोमांटिक रिश्तों का ही नहीं, बल्कि दोस्ती और खुद के साथ समय बिताने का भी जश्न है. इस मौके पर स्टेटमेंट पीसेज़, बोल्ड कलर्स, प्लेफुल प्रिंट्स और एक्सप्रेसिव लेयर्स सेंटर स्टेज पर आते हैं. चाहे सिर्फ अपने लिए सजना हो या अपने पर्सनल स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना- ये लुक्स खुशी और खुद को अच्छा महसूस कराने पर फोकस करते हैं. 

यह भी पढ़ें

तो इस वैलेंटाइन डे, पहले से फिक्स ड्रेस कोड्स और प्रेडिक्टेबल आउटफिट्स को भूल जाइए. उस डेट के लिए ड्रेस कीजिए जिस पर आप जा रहे हैं, उस मूड के हिसाब से जो आप महसूस कर रहे हैं, और उस कनेक्शन का जश्न मनाइए जिसे आप सेलिब्रेट कर रहे हैं. वर्सेटाइल और सोच-समझकर क्यूरेट किए गए स्टाइल्स के साथ, हर तरह का वैलेंटाइन प्लान अपनी परफेक्ट फैशन एक्सप्रेशन पा सकता है- सहज, एक्सप्रेसिव और पूरी तरह मॉडर्न. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
सिर्फ़ एक दवाई और चुटकी में दूर होगा Periods में होने वाला भयंकर दर्द | RN VARMA| DR SONI
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें