पुरुषों को किस उम्र में होती है सबसे ज्यादा सेक्सुअल डिजायर? ये स्टडी बदल देगी धारणा

दरअसल, एस्टोनिया (Estonia) की टार्टू यूनिवर्सिटी (University of Tartu) के रिसर्च डिपार्टमेंट ने एक 67,000 से ज्यादा पुरुषों पर एनालिसिस किया था.

पुरुषों को किस उम्र में होती है सबसे ज्यादा सेक्सुअल डिजायर? ये स्टडी बदल देगी धारणा

Study on Male Sexual Desire Peak Age: पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और डिजायर से जुड़ी एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें बताया गया है कि किस उम्र में पुरुषों को सबसे ज्यादा यौनेच्छा (सेक्सुअल डिजायर) होती है. अमूमन ये ही माना जाता है कि टीनएज के बाद जो उम्र आती है उसमें लड़कों में सेक्स इच्छा बढ़ती है यानी 20 साल की उम्र के आ,-पास, लेकिन स्टडी इससे बिल्कुल उलट है. 

दरअसल, एस्टोनिया (Estonia) की टार्टू यूनिवर्सिटी (University of Tartu) के रिसर्च डिपार्टमेंट ने एक  67,000 से ज्यादा पुरुषों पर एनालिसिस किया. इन सभी पुरुषों की उम्र 20 से 84 साल की थी. रिसर्चर्स ने स्टडी में पाया कि पुरुषों की सेक्स की इच्छा 20s में बढ़ती है लेकिन 40s (40 की शुरुआत में) में अपने पीक पर होती है. इस स्टडी में ये भी पाया गया कि 60 साल की उम्र के पुरुष भी उतने ही कामुक (शारिरिक इच्छा) होते हैं जितने कि 20 साल की उम्र का कोई युवा. 

महिलाओं पर भी चौंकाने वाली रिपोर्ट 

टार्टू यूनिवर्सिटी ने महिलाओं पर भी स्टडी की. जिसमें पाया गया कि महिलाओं की सेक्सुअल डिजायर सबसे ज्यादा 20 से 30 साल की उम्र में होती है. 30 से 50 साल की उम्र तक यह कम होती है और 50 के बाद महिलाओं की यौनेच्छा तेजी से गिरती है. हालांकि रिसर्च में पाया गया कि महिलाओं की सेक्सुअल डिजायर उनके 20S में पुरुषों की तुलना में ज्यादा होती है. 

रिपोर्ट में और क्या बताया गया? 

टार्टू यूनिवर्सिटी की स्टडी के बारे में रिसर्चर ने ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स' जर्नल में लिखा है. जिसमें बताया गया कि पिछले रिसर्च में पाया गया था कि महिलाओं की तुलना में पुरुष में सेक्स इच्छा ज्यादा होती है. अलग-अलग उम्र में ये अंतर दिखता है. हालांकि इस स्टडी से इतर रिसर्चर ने ये भी माना कि पुरुषों की सेक्स डिजायर उनकी फिजिकल हेल्थ और फर्टिलिटी से भी प्रभावित होती है. वहीं, ये रिश्तों की गहराई पर भी निर्भर करता है. साथ-साथ बायोलॉजिकल चक्र भी इसे प्रभावित करता है. 

यह भी पढ़ें- अमर होने के लिए क्या-कुछ नहीं कर रहीं ये अमीर शख्सियत, ज्यादा जीना और जवां दिखने में लुटा रहे अरबों रुपए

रिसर्चर्स का कहना है कि पुरुष सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन का लेवल 30 साल की शुरुआत से ही गिरने लगता है, लेकिन उनकी सेक्स डिजायर (सेक्स ड्राइव) 30 से 40 के बीच ही सबसे ज्यादा बढ़ती है. इसका असर रिश्तों पर भी पड़ता है. 40 साल की उम्र के बाद पुरुष रिश्तों को 
फिजिकली, इमोशनली ज्यादा मजबूती से निभाते हैं. 

स्टडी में ये भी पाया गया कि पुरुषों की यौनेच्छा उनके काम/जॉब पर भी निर्भर करती है. जैसे ऑफिस वर्क या सेल्स जॉब करने वाले पुरुष ज्यादा कामुक होते हैं, जबकि फैक्ट्री, मशीनरी और मिलिट्री से जुड़े लोगों में यौनेच्छा कम होती है. वहीं, हैप्पी रिलेशनशिप का कनेक्शन का संबंध कामुकता से भी है. सेक्सुअली खुश कपल लाइफ में भी खुश रहता है. 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

Advertisement
Podcast video
भारतीय सेना का वो जांबाज़ जो चीनी फौज से अकेला भिड़ गया,कर्नल ने कैमरे पर आकर पूरा सच बता दिया!
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें