×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

विश्व योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय की अपील, हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद है बद्ध कोणासन

बद्ध कोणासन को ‘बाउंड एंगल पोज’ भी कहा जाता है. यह आसानी से किए जाने वाला प्रभावी आसन है. इसे करने के लिए जमीन पर सीधे बैठ जाएं, दोनों पैरों की एड़ियों को आपस में मिलाएं और घुटनों को बाहर की तरफ खोल लें.

विश्व योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय की अपील, हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद है बद्ध कोणासन
Image Credits: Ministryofayush/Instagram
Advertisement

विश्व योग दिवस 2026 अब कुछ ही दिनों में मनाया जाने वाला है. इस खास अवसर से पहले ही भारत सरकार का आयुष मंत्रालय देशवासियों से लगातार अपील कर रहा है कि वे अपनी दिनचर्या में योगासन को शामिल करें. सही आसनों के अभ्यास से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि मन भी प्रसन्न और शांत रहता है. 

हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन

आयुष मंत्रालय के अनुसार, योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का प्राचीन भारतीय विज्ञान है. व्यस्त जीवनशैली, काम का दबाव और तनाव की वजह से आजकल लोग अक्सर हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. ऐसे में योग विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि नियमित रूप से बद्ध कोणासन का अभ्यास करें, जो बेहद फायदेमंद है.

क्या है बद्ध कोणासन?

Advertisement

बद्ध कोणासन को ‘बाउंड एंगल पोज’ भी कहा जाता है. यह आसानी से किए जाने वाला प्रभावी आसन है. इसे करने के लिए जमीन पर सीधे बैठ जाएं, दोनों पैरों की एड़ियों को आपस में मिलाएं और घुटनों को बाहर की तरफ खोल लें. दोनों हाथों से पैरों की उंगलियों को पकड़ें और सीधे बैठकर गहरी सांस लें. इस आसन में कुछ देर रहने से शरीर की निचली हिस्से की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं, रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर में जमा तनाव धीरे-धीरे कम होता है.

हाई ब्लड प्रेशर में कैसे मदद करता है यह आसन?

योग विशेषज्ञों का कहना है कि बद्ध कोणासन पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करता है. इससे दिल की धड़कन सामान्य रहती है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है और मन को गहरी शांति मिलती है. गहरी सांस लेते हुए इस आसन का अभ्यास करने से पूरे दिन की थकान और नकारात्मक विचार दूर होते हैं. मूड अच्छा रहता है और तनाव का स्तर काफी कम हो जाता है.

Advertisement

रोजाना 15 मिनट योग से मिल सकता है लाभ

एक्सपर्ट्स का मानना है कि योग को रोजाना सिर्फ 15 मिनट भी शामिल करने से व्यक्ति ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करता है. यह आसन खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय से हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे हैं. हालांकि, किसी भी नए आसन को शुरू करने से पहले योग प्रशिक्षक से सलाह जरूर लें.

योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील

मंत्रालय ने सभी नागरिकों, खासकर युवाओं, मध्यम आयु वर्ग और बुजुर्गों से अनुरोध किया है कि वे इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाएं और योग को जीवन का अंग बना लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें